प्रधानमंत्री मोदी के साथ महाकालेश्वर मंदिर से सीएम शिवराज वर्चुअली जुड़ेंगे

सीएम 5 नवंबर को 2 घंटे रहेंगे मंदिर में, केदारनाथ धाम से 11 ज्योतिर्लिंगों को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा

उज्जैन, अग्निपथ। ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली 11 ज्योतिर्लिंगों से जुड़ेंगे और भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ एक साथ एक ही समय पर पूजा-अर्चना करेंगे। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दीपावली के अगले दिन उज्जैन आएंगे और महाकालेश्वर मंदिर में 2 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअली जुड़ेंगे।

5 नवंबर पूरे देश के लिए काफी बड़ा दिन साबित होने वाला है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ धाम जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से एक दिन पहले पीएम मोदी देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में भाजपा के प्रमुख नेता एक साथ एक ही समय पर पूजा-अर्चना करेंगे। दिवाली पर्व के अवसर पर सुबह करीब 9.30 बजे एक ही समय पर केदारनाथ धाम से देश के अन्य 11 ज्योतिर्लिंगों को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को कलेक्टर आशीष सिंह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इसी को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान 5 नवंबर को 9.30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और करीब 11.30 बजे वापस भोपाल लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

5 से 7 नवंबर तक होलसेल किराना बाजार बंद रहेगा

Tue Nov 2 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन की सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था दौलतगंज होलसेल किराना मर्चेन्ट एसोसिएशन की साधारण सभा अध्यक्ष अजय रोहरा की अध्यक्षता में होटल सुराना पैलेस में हुई। इस साधारण सभा में निर्णय लिया गया कि होलसेल किराना बाजार दीपावली बाद 5, 6, 7 नवंबर को पूर्ण रूप से बंद रहेगा। […]

Breaking News