5 से 7 नवंबर तक होलसेल किराना बाजार बंद रहेगा

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन की सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था दौलतगंज होलसेल किराना मर्चेन्ट एसोसिएशन की साधारण सभा अध्यक्ष अजय रोहरा की अध्यक्षता में होटल सुराना पैलेस में हुई। इस साधारण सभा में निर्णय लिया गया कि होलसेल किराना बाजार दीपावली बाद 5, 6, 7 नवंबर को पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

8 नवंबर सोमवार को प्रात: 9.30 बजे वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह होगा। इसके पश्चात मोहरत के सौदे होंगे। यह जानकारी देते हुए सचिव सुरेश अग्रवाल ने बताया कि सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारसचन्द्र जैन, सांसद अनिल फिरोजिया उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी चन्द्रप्रकाश जैन , तीरथदास रामलानी एवं दलाल सत्यनारायण खण्डेलवाल का सम्मान किया जाएगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील संस्था के सलाहकार संजय अग्रवाल, संस्था अध्यक्ष अजय रोहरा, अशोक जैन, जयप्रकाश राठी, अशोक गर्ग, कन्हैयालाल रामलानी, श्याम अग्रवाल, राधारमण नागर, दीपक मेड़तवाल, आशीष जैन, सूरज सामदानी, नवीन कांकरिया, शैलेन्द्र परमार, रवि नाटानी आदि ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गिरवी रखी रजिस्ट्री नहीं लौटाई तो युवक ने बैंक में जहर खाया,गंभीर

Tue Nov 2 , 2021
पत्नी का आरोप लोन चुकाने के बाद भी कर रहे परेशान उज्जैन,अग्निपथ। एक युवक ने मंगलवार को नर्मदा झाबुआ ग्रामिण बैंक में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आत्मघाती कदम उठाने की वजह बैंक द्वारा लोन चुकाने के बाद […]
ऑनलाइन जहर मंगाकर

Breaking News