समझौते के बाद नहीं की शादी दूसरी बार दुष्कर्म का आरोप

उज्जैन, अग्निपथ। शादी का आश्वासन मिलने के बाद 4 सालों तक शारीरिक शोषण का शिकार हुई युवती ने दूसरी बार अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत एएसपी के पास पहुंचकर की। मामला थाना पुलिस को सौंपा गया है।

कमल कालोनी में रहने वाली युवती मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रुम पहुंची और एएसपी आकाश भूरिया को आवेदन सौंप बताया कि उसके साथ 15 साल की उम्र में मनीष उर्फ बंटी पिता रमेश जाट निवासी उर्दूपुरा ने दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने उसे गिर तार कर जेल भेज दिया था। मनीष ने विवाह का आश्वासन देकर समझौता किया और उसे कमल कालोनी के मकान न बर 220 में चार सालों तक रखकर शारीरिक शोषण किया। वह शादी के लिये हमेशा टालमटोल करता रहा। एक माह पूर्व वह गर्भवती हुई तो जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। अब शादी से इंकार कर धमकी दे रहा है कि विडियो वायरल कर देगा।

उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर मारपीट की है। मनीष के भाई बल्लू जाट और धर्मेन्द्र द्वारा डराया जा रहा है और हत्या की धमकी दी जा रही है। एएसपी ने मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र का होने पर थाना प्रभारी को मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई के निर्देश दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भस्म आरती में पांच फुलझडिय़ां जलाकर मनाएंगे दिवाली

Tue Nov 2 , 2021
पुजारी परिवार की महिलाएं कराएंगी अभ्यंग स्नान, शाम को शहर भर में मनेगा दीपोत्सव का त्यौहार उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन में राजाधिराज महाकाल भगवान के दरबार में सबसे पहले दीपावली मनाई जाएगी। रूप चौदस गुरुवार की सुबह भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दीपावली पूजन भी किया जाएगा। इस दिन […]

Breaking News