गाड़ी पुलिया से टकराई, जिले के तीन पुलिसकर्मियों की गुना में मौत

shajapur Police car accident

शाजापुर, अग्निपथ। जिले के पुलिसकर्मी और उनके परिवार के सदस्यों की गाड़ी ग्वालियर जाते समय हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक आरक्षक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य आरक्षक और दो लोगों गंभीर घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को शाजापुर जिले के अकोदिया थाने के आरक्षक देवेंद्र दुबे और कालापीपल थाने के आरक्षक नीरज शर्मा परिवार सहित कार से ग्वालियर जा रहे थे। रास्ते में सुबह के वक्त काला पहाड़ जिला गुना में पुलिसकर्मियों की कार पुलिया से टकरा गई।

घटना में आरक्षक देवेंद्र दुबे, अल्का पति नीरज शर्मा और प्रियांशी पिता नीरज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि थाना कालापीपल के आरक्षक नीरज शर्मा, वैशाली पति देवेंद्र दुबे और अनमोल पिता नीरज शर्मा घायल हो गए। इस घटना की खबर लगने से जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टेट बैंक में गोल्ड लोन के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला

Wed Nov 3 , 2021
ग्राहकों को नकली सोना लौटा रहे बैंक, थाने पर हुई धोखाधड़ी की शिकायत शाजापुर, अग्निपथ। शहर की भारतीय स्टेट बैंक की तीन शाखाओं में गोल्ड लोन के नाम पर एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें बैंकों में असली के नाम पर नकली सोना रखकर करोड़ों रुपए का खेल खेला […]
Shajapur me Sbi Gold loan ghotala

Breaking News