आग में कूदकर बच्चियों को बचाने वाले चांदमलजी राम की प्रतिमा का अनावरण

शाजापुर, अग्निपथ। शहर में सभी सार्वजनिक आयोजनों के सूत्रधार एवं सांप्रदायिक सोहार्द्र की मिसाल रहे चांदमलजी राम की प्रतिमा का उनकी पुण्यतिथि (भाईदूज) पर अनावरण किया गया। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया।

शहर के सबसे पुराने श्रीकृष्ण व्यायामशाला ट्रस्ट द्वारा आयोजित एवं सर्व हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में होली उत्सव समिति द्वारा चांदमलजी राम की प्रतिमा का स्थानीय बस स्टैंड पर अनावरण भाईदूज पर शनिवार को समारोहपूर्वक किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम चंद्रवंशी, अरुण भीमावद, श्रीकृष्ण व्यायामशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास, रूपकिशोर नवाब, गिरीश भावसार, बसन्तकुमार भट्ट, आशुतोष शर्मा, नारायणप्रसाद पांडे, सर्व हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप भंवर मंचासीन थे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि चांदमलजी राम दूसरों के लिए जीते थे, चाहे वो किसी भी धर्म, समाज या सम्प्रदाय से ताल्लुक रखता हो, क्योंकि चांदमलजी राम का सभी से इंसानियत का नाता था। वे हर किसी को अपना समझते थे। अतिथियों ने कहा कि वर्ष वर्ष 1988 का वो दर्दनाक हादसा आज भी नगरवासियों के जहन में ताजा है, जब रामजी ने दो मुस्लिम बच्चियों को बचाने में अपने प्राणों तक की आहूति दी थी। प्रतिमा अनावरण के इस अवसर पर सर्व हिंदु उत्सव समिति के सचिव तुलसीराम भावसार, उपाध्यक्ष रामचंद्र भावसार आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन प्रवक्ता अनिल मालवीय ने किया तथा आभार कोषाध्यक्ष गोपालसिंह राजपूत ने माना।

पटाखा दुकान की आग ने लिया विकराल रूप, जान जोखिम में डालकर बच्चियों को बचाया

हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष भंवर ने कहा कि 1988 में पटाखों के विक्रेता अपनी दुकान चौक बाजार में लगाया करते थे। अज्ञात कारणों से एक पटाखा दुकान में आग लग गई थी, जिसने विकराल रूप धारण कर लिया था और देखते ही देखते कई दुकानें उसकी चपेट में आ गर्ईं थी। इस भीषण अग्निकाण्ड में दो मुस्लिम बच्चियां भी फंसी हुईं थी, जिन्हें देखकर चांदमल जी ने आग के बीच कूदकर बच्चियों को बचा लिया और खुद बूरी तरह झुलस गए और कुछ दिनों बाद उनका दु:खद निधन हो गया था। तभी से प्रतिवर्ष दीपावली के तीसरे दिन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन गाडिय़ों पर सवार बदमाशों ने फोड़े कारों के कांच

Sat Nov 6 , 2021
उज्जैन, अग्रिपथ। घरों के बाहर खड़े वाहनों के कांच फोडऩे की घटना लगातार सामने आ रही है। शुक्रवार-शनिवार रात भी बदमाशों ने 2 कारों के कांच फोड़ दिये। बदमाशों के फुटेज सामने आये हंै। माधवनगर थाना क्षेत्र के वरुचि मार्ग पर रहने वाले अंकित जैन ने अपनी कार घर के […]

Breaking News