एक और दवा कंपनी पर छापा, सवा लाख का माल जब्त

उज्जैन, अग्निपथ। नकली दवा बनाने की शंका में गुरुवार को प्रशासनिक अमले ने उद्योगपुरी में फिर एक दवा कंपनी पर छापा मारा। फैक्ट्री से करीब सवा लाख का माल जब्त करने के साथ संबंधित विभागों ने दवाओं के सेंपल भी भरे।

मिलावटखोरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के चलते एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने बुधवार को आगर रोड उद्योगपुरी में सेठीनगर के उमेश मंडोरा की गजमार्क फार्मास्यूटिकल पर छापा मारा था। यहां आधा दर्जन कंपनियों के साथ हितम आयुह केयर के लिए भी प्रोटीन पावडर बनाने का पता चला था। संयुक्त टीम ने गुरुवार को हितम आयुह पर दबिश दी।

यहां भी फूड सप्लीमेंट व आयुर्वेदिक दवाइयों के रूम में विभिन्न प्रकरण के फूड सप्लीमेंट बनाने के साथ दिल्ली एल्डर ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल प्रायवेट लिमिटेड के लिए बी कांप्लेक्स सीरप, डाईजेस्टीव एन्जाइम सहित कई दवाओं के निर्माण व पैकिंग का रिकार्ड मिला।

जांच के दौरान फर्म भागीदार मनोज बियारी ने दवा निर्माण से संबंधित दस्तावेज बताए। बावजूद यहां से 1.38 लाख रुपए की सामग्री जब्त की गई। औषधि निरीक्षक ने यहां से सैनेटाइजर व एंटिसेप्टिक लिक्विड के सैंपल लिए और आयुष अधिकारी ने तीन आयुर्वेदिक दवाईयों के सेंपल लेकर जांच के लिए प्रयोग शाला भेजे। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा, बीएस देवलिया, प्रभुलाल डोडियार
औषधि निरीक्षक धर्मसिंह कुशवाह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हेराफेरी: खराब सीमेंट को नई करने के गोदाम पर छापा, 4500 बोरी मिली

Thu Dec 3 , 2020
उज्जैन, अग्निपथ। मक्सी रोड पर खराब सीमेंट अल्ट्रटेक नई बोरियों में पैक की जा रही थी। गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने गोदाम पर छापा मारकर करीब 4500 बोरी अमानक सीमेंट जब्त की। दो मजदूरों को भी पकड़ा, लेकिन मुख्य आरोपी हाथ नहीं आ सका। मक्सी रोड स्थित पंवासा निवासी जितेंद्र […]

Breaking News