कैंसर यूनिट से पंखे ले उड़े चोर, जिम्मेदारों ने रिपोर्ट तक नहीं की, पहले भी हुई हैं वारदातें

Tala toda

सिविल सर्जन बोले शिफ्ट करने का कह चुके हैं कई बार

उज्जैन,अग्निपथ। जिला अस्पताल के सामने स्थित कैंसर यूनिट में चोरों ने एक फिर धावा बोल दिया। चोर वार्ड और ट्रेनिंग हाल से करीब पंखे खोल ले गए। खास बात यह है कि शनिवार को मामला सामने आने पर भी जिम्मेदारों ने न वरिष्ठों को इसकी सूचना दी और न देवासगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की जहमत उठाई है।

सं याराजे प्रसुति गृह के चरक में शिफ्ट होने के बाद से यहां कैंसर यूनिट चल रही है। शनिवार सुबह कर्मचारी अस्पताल पहुंचे तो केंसर वार्ड के दरवाजे का हैंडल गायब मिला। वार्ड के चार सिलिंग फैन और ट्रैनिंग हाल के छह पंखे नदारद मिले। अज्ञात चोर पलंग पर स्टूल रख पंखे खोल ले गया। घटना के संबंध में देवासगेट टीआई राममूर्ति शाक्य ने किसी भी तरह की शिकायत होने से इंकार कर दिया।

वहीं कैंसर युनिट के नोडल अधिकारी डॉ. सीएस त्रिपाठी ने शहर से बाहर होने का हवाला देते हुए घटना की जानकारी से इंकार कर दिया। वहीं सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा ने भी चोरी की सूचना नहीं मिलने का कहा है। इस हालात को देखते हुए सरकारी संपत्ति की सुरक्षाा किस तरह से हो रही है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार

सिविल सर्जन डॉ. वर्मा ने चोरी से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि भवन जर्जर हो चूका है। चोरी की शिकायत क्यों नहीं की जानकारी नहीं, लेकिन यहां पूर्व में भी कई बार चोरी हो चुकी है। भवन के जीर्णशीर्ण होने के कारण किसी दिन घटना भी हो सकती है। इसलिए नोडल अधिकारी डॉ. त्रिपाठी को कई बार उसे चरक या जिला अस्पताल में शिफ्ट करने का कह चुके हंै। लेकिन क्यों नहीं किया जानकारी नहीं। उन्होंने बताया कि कैंसर यूनिट में मात्र एक वार्ड है उसमें भी सिर्फ 9 से 1 बजे तक कीमोथैरेपी दी जाती है। इसे तुरंत शिफ्ट किया जाना चाहिए।

नशेडिय़ों के निशाने पर अस्पताल

सर्वविदित है कि केंसर अस्पताल में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में यहां से पंखे व दरवाजों की फे्रम तक चोरी हो चुके हैं। यहीं नहीं अस्पताल जरनेटर में नशेड़ी आग भी लगा चुके हंै। बावजूद जि मेदारों ने सुरक्षा के इंतजाम करना जरुरी नहीं समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर का बेग उड़ाने वाले चोर पकड़ाए, सामान नहीं मिला

Sat Nov 6 , 2021
नागदा स्टेशन पर की थी चोरी, आठ लाख के लैंस कोडिय़ों के दाम बेचे उज्जैन,अग्निपथ। वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर का 9 दिन पहले ट्रेन से लाखों के सामान से भरा बेग उड़ाने वाले दो संदिग्धों को जीआरपी ने गिरफ्त में ले लिया, लेकिन शनिवार शाम तक पुलिस उनसे माल बरामद नहीं […]

Breaking News