पति से विवाद के बाद खाया जहर, अस्पताल में मौत

उज्जैन, अग्निपथ। सालभर से मायके में रह रही विवाहिता ने पति से विवाद के बाद जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर आये लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम काराया है।

घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरिया में रहने वाली लाडक़ुंवर पति दशरथ (25) सालभर से पिता मोहनलाल के घर रह रही थी। शनिवार को पति मिलने के लिये आया था। जहां दोनों में विवाद होने के बाद लाडक़ुंवर बाई ने जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर पिता उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रात 12 बजे उसकी मौत हो गई।

सुबह पोस्टमार्टम के दौरान पिता ने बताया कि लाडक़ुंवर बाई की एक बेटी है, पूर्व में दो बार गर्भवती होने पर उसकी संतान की जान नहीं बच पाई थी, जिसके चलते उसके दिमागी हालत बिगड़ गई थी। वह उपचार के लिये मायके आ गई थी। पति उस पर तलाक का दबाव बना रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के बयान और जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अन्नदाता परेशान; डीएपी की किल्लत बरकरार एनपीके का नया रेक आया

Sun Nov 7 , 2021
डीएपी के विकल्प के तौर पर यूरिया भी नहीं मिलने से किसान हो रहे परेशान उज्जैन, अग्निपथ। संभाग में डीएपी की किल्लत बरकरार बनी हुई है। सरकारी एजेंसियों के पास डीएपी नहीं है। वह विकल्प के तौर पर एनपीके और यूरिया को इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। परन्तु […]
urea

Breaking News