व्यापारी सम्मान समारोह और मुहूर्त के सौदे हुए

उज्जैन, अग्निपथ। दौलतगंज होलसेल किराना एसोसिएशन का दीपावली मिलन व मुहूर्त के सौदे सोमवार को हुए।

इस अवसर पर मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी चंद्रप्रकाश जैन, तीरथदास रामलानी, दलाल सत्यनारायण खंडेलवाल का अतिथियों ने सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय रोहरा ने की। इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र का वाचन नवीन कांकरिया, आशीष जैन, सुरेश सनमुखानी ने किया। संस्था का परिचय संजय अग्रवाल ने दिया। इस अवसर पर दीपक मेड़तवाल, बंटी अग्रवाल, शैलेंद्र परमार, रवि नाटानी, आशीष जैन, संतोष अग्रवाल, अशोक जैन चायवाला, सुरेंद्र अग्रवाल, कन्हैया रामलानी, जयप्रकाश राठी, अशोक गर्ग आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी सुरेश अग्रवाल ने दी।

मुहूर्त के सौदे का भाव

शकर कट्टा 1820 से 1850, तेल 136-138, चना दाल मीडियम 6200 से 6500, चना दाल बोल्ड 6800 से 7200 , तुअर दाल 9000-9600, मूंग दाल 7800 से 8400, मूंगमोगर 8800से 9200, गुड कटोरा 4000, तेल कृति 2100, तेल स्वादिष्ट 2051, बेसन कट्टा 2400, डालडा घी 2000(15लीटर) मैदा 1280 से 1300 कट्टा, पोहा 3500 से 4000 आदि रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्तिक मास की पहली सवारी निकली, पेड़ की टहनी गिरने से हादसा होते बचा

Mon Nov 8 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार को कार्तिक अगहन मास की भगवान महाकाल की पहली सवारी धूमधाम से निकाली गई। सवारी निकलने से पूर्व सभामंडप में पूजन अर्चन किया गया। सवारी बड़ा गणपति के सामने से होकर निकलने के बाद महाकाल प्रवचन हॉल के मुख्य द्वार के पास लगे पेड़ की बड़ी टहनी […]
Mahakal sawar

Breaking News