720 का आंकड़ा देखकर प्रशासक ने मारा छापा…!

bhasmarti भस्मारती

उज्जैन। सोमवार की अलसुबह हुई भस्मार्ती में 720 का आंकड़ा मंदिर प्रशासक को खटक गया। कुल 1400 भक्तगणों को अनुमति मिली थी। जिसमें से 720 प्रोटोकॉल से जुड़ी थी। नतीजा यह आंकड़ा देखकर प्रशासक सुबह-सुबह मंदिर पहुंच गये। जहां उन्होंने प्रोटोकॉल के एक कर्मचारी के साथ 5 भक्तगणों को पकड़ा। जो सवाल पूछने पर नहीं बता पाये कि … आखिर वह किस वीआईपी के गेस्ट है।

महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड ने आज सुबह अचानक निरीक्षण कर लिया। सुबह 3 बजे वह मंदिर पहुंच गये। जिस वक्त भस्मार्ती शुरू होने वाली थी। उन्होंने शंका होने पर एक परिवार को पकड़ा। 5 लोग थे। उनसे सवाल किया। प्रशासक के सवालों को सुनकर महिला भक्त घबरा गई। नतीजा पोल खुल गई। ऐसा हमारे महाकाल मंदिर के भरोसेमंद सूत्रों का कहना है।

होटल के यात्री …

मंदिर के सूत्रों का कहना है कि महिला भक्त ने साफ-साफ कहा था कि … वह नजदीक के होटल में रूकी है। मैनेजर के माध्यम से पंडित जी से मुलाकात हुई। उन्होंने ही अनुमति दिलवाई है। कौन पंडित जी… तो महिला ने वहां मौजूद प्रोटोकॉल के कर्मचारी की तरफ इशारा कर दिया। सूत्र का यह भी कहना है कि मंदिर प्रशासक उस होटल तक भी गये। लेकिन फिर होटल के नाम पर कन्फ्यूज हो गये (शिव नाम के होटल)। उनको जानबूझकर भ्रमित किया गया। यह होटल नहीं दूसरे नाम का होटल था। नतीजा जांच अधूरी रह गई।

फोन लगाया…

महाकाल मंदिर में चल रही चर्चाओं और सूत्रों पर अगर यकीन किया जाए तो मंदिर प्रशासक ने रात में ही फोन लगाया था। न्यायपालिका की तरफ से प्रोटोकॉल देखने वाले को। उनको सोते से उठाया। पूरी घटना बताई। जिसके बाद यह सवाल किया था कि … जिनकी अनुमति बनी है। आखिर वह किस न्यायपालिका अधिकारी के गेस्ट है। विदित रहे कि मंदिर में सहायक के रूप में कामकाज मोहन अजमेरी संभालते है। इन्ही के द्वारा गेस्ट बताकर अनुमति बनवाई गई थी। प्रशासक को फोन पर सामने की तरफ से किस अधिकारी का नाम बताया गया। इसका खुलासा तो नहीं हुआ है। लेकिन मामला पूरी तरह से शांत हो गया है। ऐसा मंदिर के सूत्रों का कहना है।

इसलिए शक …

मंदिर में चल रही चर्चाओं में यह बात सुनाई दे रही है कि जिला प्रोटोकॉल से 250 अनुमति जारी होती है। लेकिन रविवार को यह आंकड़ा 720 तक पहुंच गया था। हालांकि यह भी सच है कि शनि-रवि के दिन मंदिर में ज्यादा भीड़ होती है। प्रोटोकॉल से 720 और बाकी सभी विभागों के कोटे रविवार को सामान्य थे। यह 720 का आंकड़ा प्रशासक को खटक गया। नतीजा उन्होंने अलसुबह छापा मार दिया।

कौन बनेंगा अध्यक्ष …?

उविप्रा का नया अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर अब भाजपा में चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि 1 अनार 100 बीमार वाली कहावत भी भाजपा नेता बोल रहे है। फिर भी लाख टके का सवाल यही है। आखिर कौन बनेगा उविप्रा का अध्यक्ष। भाजपा में चल रही चर्चा पर यकीन करे तो दावेदारों में एक नया नाम सामने आया है। यह नाम उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी का है। नाम रवि सोलंकी है। जो कि उच्च शिक्षा मंत्री के खास माने जाते है।

हालांकि दावेदारों में 2 पूर्व अध्यक्ष किशोर खंडेलवाल, जगदीश अग्रवाल के अलावा इकबालसिंह गांधी और नये-नये भाजपाई राजेन्द्र भारती भी शामिल है। चर्चा यह भी है कि डॉ. यादव ने उत्तर विधायक पारस जैन से भी प्रस्तावित नाम पर मोहर लगवा ली है। लेकिन अभी कोई भाजपा नेता इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। बहरहाल यह भाजपाई मानकर चल रहे है कि इस महीने के अंत तक उविप्रा अध्यक्ष पद के लिए नाम की घोषणा राजधानी से हो सकती है।

Next Post

बडऩगर-उज्जैन मार्ग पर दो हादसों में तीन की मौत

Mon Nov 8 , 2021
बडऩगर, अग्निपथ। क्षेत्र में बडऩगर-उज्जैन मार्ग पर दो अलग-अलग हादसों में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार इलेक्ट्रिशियन तो दूसरे में कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 11 […]