जोधपुर नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से आया ट्रेलर बस से भिड़ा, दोनों वाहनों में आग लगी

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के जोधपुर नेशनल हाईवे पर भांडियावास गांव में बुधवार को बस और ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। संस्कार स्कूल के पास हुई आमने-सामने की टक्कर के बाद बस और ट्रेलर में आग लग गई। आग में 8 लोग जिंदा जल गए। हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ।

शुरुआत में 5 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन बाद में जिले के SP ने 3 और मौतों की पुष्टि की। हादसे में बस और ट्रेलर दोनो वाहनों के कुल 23 लोग घायल हुए हैं। सभी को बालोतरा के अस्पताल ले जाया गया है। सूचना के बाद पचपदरा, बालोतरा और रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। तीन दमकलों ने आधे घंटे में दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया।

रॉन्ग साइड से आया ट्रेलर बस से भिड़ा
बस में सफर कर रहे एक पैसेंजर ने बताया कि बालोतरा से जोधपुर जा रही बस में 20-25 सवारियां बैठी थीं। हाईवे पर ट्रेलर गलत साइड से आकर बस से भिड़ गया। इससे बस ने तुरंत ही आग पकड़ ली। बस से 10-12 सवारियों को निकाल कर बालोतरा अस्पताल ले जाया गया है। आग इतनी तेज थी कि आग बुझाने के लिए तीनों दमकलों ने दो-दो फेरे किए।

पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधि पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद जहां पचपदरा थानाधिकारी प्रदीप डांगा मौके पर पहुंच गए, तो एसपी दीपक भार्गव और जिला कलेक्टर लोकबंधु भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। सम्भागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, पचपदरा MLA मदन प्रजापत भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छठ पूजा में व्रती महिलाएं क्यों लगाती हैं नाक तक लंबा सिंदूर? ये है वजह

Thu Nov 11 , 2021
छठ पूजा में महिलाएं अपने सुहाग और संतान की मंगल कामना के लिए 36 घंटों का निर्जला व्रत रखती हैं. छठ पूजा में विधि विधान से पूजा के साथ ही सिंदूर का भी काफी महत्व माना गया है. यही वजह है कि इस दिन महिलाएं लंबा सिंदूर लगाए हुए नजर […]
Chhat pujan Sindur tika 2021

Breaking News