पुलिस के साए में बंटे सिंहस्थ क्षेत्र में नोटिस

नगर निगम

अब तक 450 से ज्यादा मकानों के मालिकों को नोटिस, तीन दिन का वक्त दिया

उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ मेले के लिए आरक्षित भूमि पर मकान बनाने वाले लोगों को नोटिस बांटे जाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। मंगलवार और बुधवार को नगर निगम के अमले ने 120 से ज्यादा मकानों के मालिकों को नोटिस बांटे है। नोटिस बांटने गए दल के साथ सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। 15 नवंबर के बाद इस मामले में अगली कार्यवाही शुरू होने की संभावना है।

सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण को चिन्हित करने के लिए राजस्व और नगर निगम ने 2016 और वर्तमान के सेटेलाईट चित्रों की मदद ली है। दोनों इमेज के मिलान के दौरान जिन क्षेत्रों में नए निर्माण मिले हैं, उनके मालिकों को नोटिस दिए जाने की प्रक्रिया दीपावली त्यौहार की वजह से रोक दी गई थी। नोटिस बांटने की कार्यवाही अब दोबारा शुरू की गई है। मंगलवार और बुधवार को 120 से ज्यादा नोटिस बांटे गए।

सबसे ज्यादा अवैध निर्माण जोन क्रमांक 1 के क्षेत्र में मिला है। इस जोन की ग्यारसी नगर कॉलोनी, राम नगर और जोन क्रमांक 2 की कालोनी गुलमोहर में पिछले दो दिनों में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नोटिस बांटे गए। सभी अवैध निर्माणकर्ताओं को 3 दिन में अपने निर्माण हटा लेने की चेतावनी दी गई है। राजस्व विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अब तक नगर निगम की ओर से 450 से ज्यादा नोटिस बंटवाए जा चुके हंै।

नोटिस बांटने के बाद अगली कार्यवाही कहां और कैसी होगी, 15 नवंबर तक इसकी स्थिति साफ हो जाएगी। सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर सस्ते प्लॉट खरीदकर मकान बनाने वाले लोगो को कालोनाइजरों से क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मियाद भी अब खत्म हो चुकी है। संभावना इस बात की ज्यादा है कि 15 नवंबर के बाद कालोनी काटने वालों पर सबसे पहले गाज गिरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाईन शॉप में चद्दर काटकर घुसे चोर नकदी के साथ हजारों की शराब ले गए

Wed Nov 10 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। चिंतामण बायपास स्थित वाईन शॉप पर चोरों ने देर रात धावा बोल दिया। चोर चद्दर काटकर दुकान में से हजारों की नकदी व शराब की बोतले ले गए। बुधवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। चिंतामण पुलिस के मुताबिक चिंतामण […]

Breaking News