वाईन शॉप में चद्दर काटकर घुसे चोर नकदी के साथ हजारों की शराब ले गए

उज्जैन,अग्निपथ। चिंतामण बायपास स्थित वाईन शॉप पर चोरों ने देर रात धावा बोल दिया। चोर चद्दर काटकर दुकान में से हजारों की नकदी व शराब की बोतले ले गए। बुधवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

चिंतामण पुलिस के मुताबिक चिंतामण बायपास पर अंग्रेजी शराब दुकान पर भिलाई स्थित दुर्ग निवासी जयकिशोर पिता खिलाड़ी साहू (54) सेल्समेन है। साहू ने बुधवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात में अज्ञात चोर छत की चद्दर काटकर दुकान में घुसे और गल्ले में से 11 हजार 985 रुपए के साथ 12 बोतल व 10 क्वार्टर शराब ले गए। चोरी गई शराब करीब 10 हजार रुपए की है।

मामले में खोजबीन की, लेकिन रात तक चोरों का सुराग नहीं लग सका। वहीं उन्हेंल पुलिस के मुताबिक विद्युत मंडल कंपनी का रूई गढ़ा का ट्रांसफर लगा है। 14 अक्टूबर की रात चोर ट्रांसफर में से 12 हजार कीमत का आईल चुरा ले गए थे। मामले में एमपीईबी कर्मचारी रुपेश पिता भोलानाथ की रिपोर्ट पर आज अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोपाल से एसआईटी भैरवगढ़ जेल पहुंची,स्टाफ से पूछताछ

Wed Nov 10 , 2021
साईबर ठग द्वारा लगाए आरोपों की जांच में तेजी उज्जैन,अग्निपथ। साईबर ठगी में भोपाल जेल में बंद आरोपी द्वारा लगाए आरोप भैैरवगढ़ जेल के कुछ अधिकारी,कर्मचारी व कैदी के लिए परेशानी का सबब बन गए है। मामले की जांच के लिए बुधवार को फिर एसआईटी जांच के लिए जेल पहुंची […]
bhairavgarh jail ujjain

Breaking News