अपराध भारी पड़े: दो बदमाशों के मकान पर चली जेसीबी

तड़ीपार के परिजनों ने किया विरोध, पुलिस की सख्ती देख हटाना पड़ा सामान

उज्जैन,अग्निपथ। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने उनके मकान ढहाने की मुहिम फिर शुरू कर दी। अभियान के चलते शुक्रवार को दो बदमाशों के घरोंदों को जमींदोज किए गए। इस दौरान कंचनपुरा में तड़ीपार गुंडे के परिजनों ने कार्रवाई का असफल प्रयास किया। वहीं गजानंद कंपाउंड के बदमाश का आशियाने पर निर्विरोध कार्रवाई की गई।

कंचनपुरा निवासी अर्जुन पिता राजाराम सुन्हेरे वर्ष 2007 से अपराध कर रहा है।16 अपराध दर्ज होने के कारण माधवनगर ने उसकी हिस्ट्रीशीट फाइल खोल रखी है। प्रशासन ने उसे जिलाबदर कर रखा है।

पूरी तरह अंकुश के लिए पुलिस ने उसके मकान का रिकार्ड निकाला। अवैध निर्माण का पता चलने पर शुक्रवार को नगर निगम का अमला मकान ध्वस्त करने जेसीबी लेकर पहुंच गया। कार्रवाई का पता चलते ही सुन्हेरे परिवार की महिलाएं विरोध करने लगी, लेकिन मोके पर मौजूद सीएसपी विनोद कुमार मीणा, एसआई महेंद्र मकाश्रे और महिला बल के सामने उनकी चल न सकी और सामान हटाने पर मजबूर हो गई। नतीजतन कुछ ही देर में जेसीबी ने सुन्हेंरे का मकान जमींदोज कर दिया।

नशा बेचने वाले का अवैध कब्जा ध्वस्त

हेमंत उर्फ बूचा पिता सुरेंद्र कुमार गुप्ता (38) पर 2010 से अब तक चोरी लूट डकैती एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 16 केस दर्ज हैं। गुंडागर्दी के दम पर कोयला फाटक गणेश जिनिंग फैक्ट्री स्थित गजानंद कंपाउंड में शासकीय जमीन पर मकान तानकर यही से गांजे की पुडिय़ा बेंचता था।

फिलहाल जेल में बंद गुप्ता के रिकार्ड के साथ ही अवैध कब्जे का पता चलने पर निगम अमला सुबह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा और जेसीबी से उसका आशियाना ध्वस्त कर दिया। सर्वविदित है एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल मुख्यमंत्री की मुहिम के चलते अब तक करीब 60 मकान जमींदोज करवा चुके हैं। दीपावली के कारण रोकी गई मुहिम फिर शुरू होने के बाद जल्द ही करीब 20 बदमाशों के मकान धाराशायी किए जा सकते हैं।

Next Post

हैकिंग के आरोप में फंसे जेलर जांच के लिए नहीं ले गए लेपटॉप, तीन मुख्यालय अटैच

Fri Nov 12 , 2021
कप्यूटर साईंस जानने वाले कैदियों की जेल के ऑफिस में इंट्री बंद उज्जैन,अग्निपथ। एक बंदी द्वारा लोगों के क्रेडिट कार्ड हैकिंग व अधिकारियों के फोन टेप करवाने के आरोप कुछ हद तक सच हो सकते है। वजह एसआईटी के आदेश के बाद भी भैरवगढ़ जेल के जेलर संतोष लडिय़ा का […]