झारडा पंचायत प्रांगण में कांग्रेस ने दिया धरना

Jharda Congress Dharna 12112021

झारड़ा, अग्निपथ। खाद की कमी एवं विद्युत मंडल के कथित तानाशाही के कारण बिजली शेड्यूल में बदलाव के विरोध में झारडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत झारडा के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया गया।

धरना कार्यक्रम को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी व झारडा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसौदिया ने संबोधित करते हुए बताया है कि क्षेत्र की सोसायटियों में खाद नहीं होने के कारण किसान अन्य जगह से ब्लैक में खाद लाने को मजबूर हैं। जिससे उनकी खेती की लागत काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। किसान अपने अधिक खर्च पर राजस्थान एवं अन्य राज्यों से खाद लाकर खेतों में डाल रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने महिदपुर एवं झारडा तहसील की सभी सोसायटी में खाद की कमी को तुरंत दूर करने एवं खेती की बिजली सप्लाय के बदले शेड्यूल को निरस्त कर पुराने शेड्यूल को यथावत रखने की मांग की है। धरना स्थल पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष फतेहसिंह सुमराखेड़ा, जिला महामंत्री पारस जैन महिदपुर रोड, ब्लॉक अध्यक्ष भरत शर्मा, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत जोशी, लक्ष्मीनारायण लोहार, देवीलाल सूर्यवंशी, मुमताज कुरैशी, बाबूलाल मालवीय, संजय ठाकुर आदि ने प्रदर्शन भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता माणक शर्मा ने किया। आभार पारस जैन इन्दौख ने माना।

कार्यक्रम के पश्चात विगत दिनों आलोट विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग की प्रताडऩा से मृत किसान भैरूसिंह परिहार (ग्राम भीम) के चित्र पर माल्यार्पण कर मौन श्रद्धांजलि दी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के संतोष पालीवाल, एजाज कुरैशी, ईश्वर वर्मा, विक्रमसिंह लोटिया, अर्जुनसिंह नाथ गुराडिया, जेपी पोरवाल, मुकेश राठौर, लक्ष्मीनारायण लोहार, हाकमसिंह लोहार, मोडसिह गठिया, लालसिंह मालिया, राजू पटेल झारडा, प्रकाश मालवीय, तूफान सिंह, पर्वत सिंह इंदौख, देवीलाल सूर्यवंशी, शंभू सूर्यवंशी, प्रकाश सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह, बाबूलाल मालवीय, पीरुलाल मालवीय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साढ़े पांच साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

Fri Nov 12 , 2021
सुसनेर, अग्निपथ। साढे पांच साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी गोविंद पिता बापूलाल मेघवाल निवासी ग्राम धारुखेड़ी तहसील सुसनेर को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एवं एडीपीओ पवन सोलंकी, सुसनेर ने बताया कि पीडि़ता की मां ने सुसनेर थाने पर रिपोर्ट दर्ज […]