शंकर महादेवन को दे रहे 35 लाख, इतने में तो नया स्टूडियो बन जाए और गीत स्थानीय कलाकार गा लेंगे : मरमट

Shankar mahadevan

भाजपा सरकार ने कालिदास समारोह को दोयम दर्जे का बना डाला -कालिदास समारोह पूर्व समिति सदस्य सुरेंद्र मरमट का आरोप

उज्जैन, अग्निपथ। कालिदास समारोह को जिस गरिमामय ढंग से मनाना चाहिए था ,उसे नहीं मनाते हुए स्वहितों की पूर्ति की जा रही है। समारोह की समिति से लेकर जिम्मेदारों ने अपने निजी स्वार्थ और राजनीति के चक्कर में प्राचीन परंपरागत कार्यक्रम को दोयम दर्जे का बना डाला। मात्र कुछ लाइनें गाने वाले कलाकार को 35 लाख रुपए दिए जा रहे हैं, इतने में तो नया स्टूडियो तैयार हो जाएगा और गीत स्थानीय कलाकार गा लेंगे।

उक्त आरोप कालिदास समारोह समिति के पूर्व सदस्य और शहर कांग्रेस अजा विभाग के शहर अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट ने लगाते हुए कहा कि उज्जैन के स्थानीय कलाकारों गायक और अन्य प्रतिभाओं को कालिदास समारोह जैसा व्यापक मंच प्रदान करने की बजाय प्रोफेशनल बाहरी कलाकारों को बुलाकर मोटी रकम दी जा रही है। साथ ही इस पूरे कार्यक्रम का बजट 75 लाख रुपए रखा गया है, उसमें से 35 लाख रुपए की बड़ी राशि गायक शंकर महादेवन को दी जा रही है।

महाकाल और कालिदास नगरी में ऐसे कलाकारों को या तो निशुल्क सेवा देना चाहिए अथवा समिति को नाम मात्र की राशि भेंट करना चाहिए। उज्जैन कालिदास की नगरी के तौर पर सिर्फ किताबों में उल्लेखित है, ऐसे में यहां की वैभव गाथा को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करना चाहिए ।

कालिदास समारोह के आमंत्रण पत्र भी इसलिए ही नहीं छपाए गए कि अतिथि और कार्यक्रम का समय जिम्मेदार तय नहीं कर पाए । ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं । जिस कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री स्तर के अतिथि शामिल हुए हो, उसके लिए भाजपा शासनकाल में ऐसी स्थिति हो गई कि कालिदास समारोह के लिए अतिथि नहीं मिल पा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी इसी दिन भोपाल आ रहे हैं बावजूद इसके कालिदास समारोह समिति प्रधानमंत्री से ना एक्चुअल न वर्चुअल समारोह की शुरुआत करवा पा रही है । यहां तक कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का समय भी समिति को अब तक नहीं मिल पाया । मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो इसे कालिदास समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे ( 15 नवंबर 2021)

Sun Nov 14 , 2021
आदर्श ग्राम … अपनी घमंडी मैडम को बहुत-बहुत बधाई। जिन्होंने आदर्श ग्राम की कल्पना को साकार किया है। इसीलिए अपुन भी ग्राम देखने पहुंच गये। ज्यादा दूर भी नहीं है। इंदौर रोड़ के चर्चित ढाबे (होटल) से सटा हुआ ग्राम है। पूरा ग्राम गुलाबी-गुलाबी नजर आ रहा है। केवल एक […]

Breaking News