थाने के सामने बस में घुसी बाइक, एक की मौत, साथी गंभीर

चालक बस छोडक़र फरार

उज्जैन,अग्निपथ। सेंटपॉल स्कूल के समीप रविवार दोपहर बाइक सवार दो युवक बस में घुस गए। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में रैफर किया गया है। घटना के बाद चिमनगंज पुलिस बस जब्त कर फरार चालक को तलाश रही है।

मायापुरी का प्रभुलाल साथी ईश्वर पिता नारायण चौहान निवासी शिव मंदिर आगर रोड पर पॉवरलूम में काम कर रविवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक एमपी 41 एमएल 2810 से घर लौट रहे थे। चिमनगंज थाने के सामने एमआर 5 रोड पर वह तराना जा रही रश्मि बस एमपी 09 एफए 3810 में सामने से घुस गए। हादसा होते ही चालक बस छोडक़र भाग गया।

दुर्घटना मेंं गंभीर चोंट आने पर पुलिस ने दोनों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां ईलाज के दौरान प्रभुलाल ने दम तोड़ दिया। वहीं ईश्वर की गंभीर हालत देख डाक्टर ने इंदौर एमवाय रैफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। मामले की जांच कर रही एसआई विकास देवड़ा ने बताया कि बस जब्त कर चालक को तलाश रहे है। मृतक का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बढ़ रही है फॉरेंसिक साइंस की महत्ता - कुलपति पांडेय

Sun Nov 14 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के फॉरेन्सिक साइंस विभाग में एम एससी एवं बी एससी फॉरेंसिक साइंस विषय, फुड टेक्नोलॉजी , माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थियों के मध्य आयोजित कार्यक्रम में फॉरेंसिक साइंस की महत्ता पर कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय ने व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि फॉरेन्सिक साइंस विषय पर वर्तमान […]

Breaking News