अटल पार्क में अव्यवस्थाओं की अनुभूति

Atal Anubhuti park

उज्जैन, अग्निपथ। अटल अनुभूति उद्यान में इन दिनों अव्यवस्थाओं की अनुभूति हो रही है। यहां जनसुविधा के लिए लगे उपकरण अब परेशानी का सबब बने हुए हैं।

मप्र.काँग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कोठी रोड स्थित अटल अनुभूति उद्यान जो कि भारत सरकार की सिपड़ा योजनान्तर्गत उज्जैन विकास प्राधिकरण की संयुक्त भागीदारी में बना है । वर्तमान में अपनी दुर्दशा पर आँसू बहा रहा है। बहुत लोग सुबह,शाम इसमें सैर करने आते है किन्तु उचित रखरखाव नही होने से कई परेशानियों का सामना कर रहे है।

एक्यूप्रेशर जोन में पथ पर घास एवं कटीली झाडिय़ों के कारण लोग चोटिल हो रहे है। साथ ही इस पर लगी एक्सरसाइज साइकिलें भी एकदम जीर्ण-शीर्ण हो गई है अर्थात चलाने लायक नही है। इस कारण लोग साइक्लिंग नही कर पा रहे है ।

बच्चों के जोन में लगी रस्सी की जालियां जो कि बच्चों की पसंदीदा है। वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। किसी दिन कोई बच्चा दुर्घटना का शिकार हो सकता है। एक्सरसाइज जोन के भी सभी उपकरण बंद हैं। जिसके कारण सैर करने आने वाले लोग एक्सरसाइज से वंचित हो रहे है। प्रवेश द्वार के सामने लगा अटल अनुभूति उद्यान जो आकर्षण का केन्द्र है वह भी जीर्ण क्षीण अवस्था में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी जमीन पर बना है नवकार पैराडाइज, एसडीएम ने बंटू कलवाडिय़ा से मांगा जवाब

Tue Nov 16 , 2021
पलोड़ की निर्माणाधीन मल्टी की जांच में सामने आया मामला उज्जैन,अग्निपथ। देवासरोड पर सरकारी जमीन पर मल्टी बनाने के मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा केस दर्ज करने के बाद समीप ही पूर्व में बन चुकी नवकार पैराडाईज पर भी खतरा मंडराने लगा है। वजह दोनों जमीन का सर्वे नंबर एक होना […]
Navakar paradise rishinagar ujjain

Breaking News