सब्जी मंडी में प्याज की 25 हजार कट्टों से ज्यादा की बंपर आवक, चार रुपए किलो रेट टूटे

Onion Mandi

रात 12 बजे तक यूपी,बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली गाडिय़ों की हुई लोडिंग

उज्जैन, अग्निपथ। तीन दिन बार खुली सब्जी मंडी में प्याज की बंफर आवक हुई। करीब 25 हजार से ज्यादा कट्टों के आने से मंडी फुल हो गई। सीजन पर पहली बार चार लाख रुपए से ज्यादा की मंडी को आय हुई है। सामान्य तौर पर प्याज से की आवक से मंडी को एक से दो लाख के बीच आय होती है। लॉकडाउन के बाद पहली बार यह आवक से आय हुई है।

इस संबंध में सब्जी मंडी एसोसिएशन से सचिव दीपक पमनानी ने बताया कि किसानों के पास स्टॉक में प्याज रखा हुआ था। दीपावली के बाद किसान शादी -ब्याह के लिए घर खाली करने के लिए स्टॉक में रखा प्याज निकालने लगे हैं। इस वजह से जो प्याज अभी तक 13 रुपए से 20 रुपए के दाम पर बिक रहा था। अचानक बंफर आवक की वजह से 10 रुपए से 16 रुपए के दाम में बिकने लगा। 25 से 30 हजार कट्टों की आवक बनी हुई है।

रात 12 बजे तक गाडिय़ों की हुई लोडिंग

इधर मंडी के प्रांगण प्रभारी अश्विन पहाडिया ने बताया कि सब्जी मंडी में प्याज के करीब 25 से 30 हजार कट्टों की आवक हुई है। मंडी को सवा चार लाख रुपए की आय हुई है। सामान्य दिनों में सब्जी मंडी में 8 से 10 बजे तक कामकाज खत्म हो जाता है। परन्तु मंगलवार को बंफर आवक की वजह से रात 12 बजे तक मंडी में गाडियां लोड होती रही।

मंडी में प्याज 24 घंटे ला सकेंगे किसान

त्योहार के बाद किसानों ने अपने स्टाक को निकालना शुरू किया है। इस वजह से बंफर आवक आने लगी। मंडी में ज्यादा भीड़ न हो इसके लिए मंडी में किसानों को 24 घंटे प्याज लाने की छूट प्रदान की गई है। मंडी सचिव उमेश शर्मा बसेडिया ने इस संबंध में आदेश निकाल दिए हैं। उन्होंने बताया कि किसान 24 घंटे में किसी भी समय प्याज लेकर आ सकते हैं। जो किसान रात में प्याज लेकर आते हैं उनके वाहन को भी मंडी में लाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। ताकि किसान को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीवी डिबेट्स से फैल रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण

Wed Nov 17 , 2021
दिल्ली की खराब हवा पर बहस में बोला सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के शहरों में फैले वायु प्रदूषण से निपटने के उपायों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान बुधवार को मजेदार बहस देखने को मिली। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई के दौरान […]

Breaking News