मंडी में जांच के लिए पहुंचे भारसाधक अधिकारी गेट पर मिली गड़बड़ी कर्मियों को दी चेतावनी

मंडी के बाहर के तौल कांटों की जांच में भी गड़बड़ी पाई गई

उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी को स्मार्ट मंडी बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इसी के चलते मंडी में बुधवार को भारसाधक अधिकारी अवि प्रसाद ने जांच की। इस दौरान मंडी के 100 और 50 क्विंटल क्षमता के तौल कांटों की जांच की गई।

मंडी सचिव उमेश शर्मा बसेडिया के मुताबिक तौल कांटों में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। इसके बाद भारसाधक अधिकारी प्रसाद, नापतौल विभाग की दीपशिखा नागले ने मंडी के बाहर लगे तौल कांटों की जांच की। इनमें गड़बड़ी पाई गई। इनकी जांच नापतौल विभाग द्वारा की जा रही है।

इसी प्रकार से टीम ने मंडी के गेटों पर किसानों को दी जाने वाली पर्ची की जांच की। इसमें भी गड़बड़ी पाई जाने पर भारसाधक अधिकारी प्रसाद ने सभी कर्मचारियों को चेतावनी है कि अगर फिर से जांच के दौरान पर्ची में गड़बड़ी पाई गई तो कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि वाहनों की अनुज्ञा पत्रक भी विधिवत रूप से जारी किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वेतन विसंगति सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे, विरोध जताया

Wed Nov 17 , 2021
मांगें मंजूर नहीं होने पर कड़े आंदोलन की चेतावनी दी उज्जैन, अग्निपथ। वेतन विसंगति, पदनाम परिवर्तन सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश इकाई के आव्हान पर 17 नवंबर बुधवार को जिले के स्वास्थ्यकर्मियों ने 1 दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध जताया तथा स्वास्थ्य […]

Breaking News