रैलिंग तोडक़र पुलिया से नीचे गिरी टवेरा: एक युवक की मौत, पांच घायल

उज्जैन,अग्निपथ। आगररोड पर मंगलवार-बुधवार रात डेढ़ बजे पुलिया की रैलिंग तोडक़र टवेरा नीचे जा गिरी। दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हंै, जिन्हें इंदौर रैफर किया गया है।

चिमनगंज थाने के एएसआई मनोहरसिंह सेंधव ने बताया कि देर रात चककमेड़ पुलिया से रैलिंग तोडक़र टवेरा के नीचे गिरने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची थी। टवेरा में 6 लोग सवार थे, जिसमें से एक की मौके पर मौत हो चुकी थी।

घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां मृतक का नाम प्रदीप पिता बसंत झनके (40) निवासी पंचशीलनगर इंदौर सामने आया। घायलों में उसके पिता बसंत झनके, भाई संदीप और साथी गोलू परिहार, अजय और सिद्धार्थ है। अलसुबह परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद सभी घायलों को उपचार के लिये इंदौर ले जाया गया है।

बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव अंतिम संस्कार के लिये इंदौर ले गये हंै। एएसआई के अनुसार यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि टवेरा कौन चला रहा था।

राजस्थान के लिये निकले थे सभी

एएसआई के अनुसार मृतक और घायल केटरिंग का काम करते हंै। सभी चायनीय आइटम बनाते हैं। उन्हें राजस्थान में शादी के दौरान चायनीय खाद्य पदार्थ बनाने आर्डर मिला था। सभी कई बार आर्डर पर बाहर जा चुके थे। मृतक केटरिंग का काम करने के साथ भारतीय बौद्ध महासभा संघ का अध्यक्ष भी था। सुबह टवेरा पुलिया के नीचे बाहर निकलवा कर थाने पर खड़ी की गई है। क्षतिग्रस्त टवेरा किराये की होना बताई जा रही है।

घायल ने तोड़ा दम

महिदपुर के ग्राम सरवनखेड़ा में रहने वाला राहुल पिता जगदीश चौहान (18) 16 नवम्बर को नागदा से लौटते समय सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। बुधवार तडक़े उसकी मौत हो गई। चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद जांच नागदा पुलिस को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में चोरों का धावा

Wed Nov 17 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। चोरों ने मंगलवार-बुधवार रात वेदनगर में दुकान का ताला तोडक़र गल्ले में रखे हजारों रुपये चोरी कर लिये। सुबह दुकान संचालक को शटर खुला मिला तो पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि वेदनगर में प्रकाशचंद्र सेठी का पलेक्स में विजय छाजेड़ बिल्डिंग मटेरियल […]

Breaking News