महाकाल में अब रात 10.30 बजे तक प्रवेश

महाशिवरात्रि पर महाकाल

एडीएम ने जारी की जिले के लिए नई गाइड लाइन

उज्जैन, अग्निपथ। राज्य सरकार द्वारा कोरोना संबंधी सारे प्रतिबंध समाप्त किए जाने की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने कोरोना संबंधी जिले की नई गाईड लाइन जारी की है। नई गाईड लाइन के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में अब दर्शनार्थियों को रात 9 बजे के बजाए 10.30 बजे तक प्रवेश दिया जा सकेगा, यानि आम श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर की शयन आरती के दर्शन कर पाएंगे।

गुरुवार दोपहर एडीएम संतोष टेगोर ने जिले की नई गाइड लाइन जारी की। नए आदेश के मुताबिक जिले में अब सभी धार्मिक व सामाजिक मेलों के आयोजन हो सकेंगे। सिनेमा हॉल, जिम में शत प्रतिशत लोग पहुंच पाएंगे। शिक्षण संस्थानों, मेलों, सिनेमा हॉल व अन्य भीड़ वाली जगहों पर कोरोना रोधी टीकों के दोनों डोज लगाने की शर्त अनिवार्य रूप से लागू रहेगी।

गाईड लाइन की खास बातें

  • सभी सरकारी कर्मचारियों को वैक्सीन के दोनों टीके लगाना अनिवार्य किया गया है।
  • सभी स्कूल-कॉलेज में टीचर्स व 18 साल से अधिक उम्र के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से वैक्सीन के दोनों डोज लगवाना होंगे।
  • सभी मार्केट, मॉल के दुकानदारों व मेले में दुकान लगाने वाले कारोबारियों के लिए भी वैक्सीन के दोनों डोज लगाने की अनिवार्यता लागू रहेगी।
  • सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स व थिएटर में स्टाफ को दोनो टीके लगाना अनिवार्य रहेगा।
  • कार्तिक मेला व अन्य सभी मेले अपने पुराने स्वरूप में लगाए जा सकेंगे लेकिन आयोजकों को कोविड नियमों का पालन कराना होगा।
  • महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 6 से रात 10.30 बजे तक दर्शनार्थियों को प्रवेश मिल सकेगा। गर्भगृह में प्रवेश देने का निर्णय मंदिर प्रबंध समिति करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वेंकट रमना ने किए महाकाल दर्शन

Thu Nov 18 , 2021
सपरिवार आरती में शामिल हुए, आज सुबह की भस्म आरती में होंगे शामिल उज्जैन। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वेंकटरमना गुरुवार शाम उज्जैन पहुंचे। वह परिवार के साथ महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे। सभी ने महाकाल की सायंकालीन आरती में हिस्सा लिया। चीफ जस्टिस आज शुक्रवार सुबह होने वाली […]
Chief Justice Ramanna at Mahakal temple 18112021

Breaking News