100 प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए 54 वार्डों में मोबाइल टीम गठित

जिला प्रशासन ने ऐसे लोग जो सेंटर तक आने में सक्षम नहीं उन्हें घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराई

उज्जैन, अग्निपथ। जिला प्रशासन द्वारा अपील करने के बावजूद कई लोग वैक्सीनेशन करवाने नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन की टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा है। इसी को देखते हुए आज 21 नवम्बर को होने वाले वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन ने पूरे 54 वार्डों में मोबाइल टीम गठित कर दी है।

जिला प्रशासन का मोबाइल टीम गठित करने का उद्देश्य सिर्फ 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाना है। हालांकि काफी अपील के बाद भी शहर में अभी तक सभी लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है। जिसके चलते उज्जैन शहर अपने टारगेट से पीछे है। इसी को देखते हुए 20 नवम्बर को होने वाले वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन ने 5 मोबाइल टीम को मैदान में उतारा था।

इसमें से 3 टीमें आन डिमांड उपलब्ध थीं। ऐसे लोग जिनका इलाज घरों में चल रहा है, वे वैक्सीनेशन करवाने के लिए सेंटरों पर नहीं आ पा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आज 21 नवम्बर को होने वाले वैक्सीनेशन के लिए पूरे 54 वार्डों के लिए अलग-अलग मोबाइल टीमें गठित की हैं। शहरवासी इन मोबाइल नंबरों पर काल कर टीम को अपने घर वैक्सीनेशन के लिए बुलवा सकेंगे।

Vaccination mobile team contacts 20112021
टीकाकरण के लिए बनाई मोबाइल टीम के फोन नंबर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागदा में 12 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ाया युवक

Sat Nov 20 , 2021
राजस्थान से लाया था, 2 दिनों की रिमांड पर उज्जैन, अग्निपथ। नागदा पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ाये युवक को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया है। युवक ने स्मैक राजस्थान से लाना कबूल किया है। टीआई एससी शर्मा ने बताया कि […]

Breaking News