शादी का झांसा देकर युवती से उज्जैन का आरक्षक 3 साल से कर रहा था देह शोषण, गिरफ्तार

उज्जैन । शादी का झांसा देकर पड़ोस में रहने वाली युवती से दे शोषण के मामले में एक आरक्षक को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। तीन साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद जब आरक्षक ने शादी से इंकार कर दिया तो युवती ने भी आरक्षक के खिलाफ शुक्रवार की देररात दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरक्षक को रात में ही गिरफ्त में ले लिया।

नीलगंगा थाना क्षेत्र की न्यू अशोक नगर कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अजय अस्तेय पिता तुलसीराम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह मूलतः उन्हेल की रहने वाली है। सिविल सर्विसेज की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उज्जैन में न्यू अशोक नगर कॉलोनी में किराए से मकान लेकर रह रही है। अजय उसके पड़ोस में रहता है। इसलिए उससे परिचय हो गया। आपस में बातचीत करते हुए एक दूसरे को पसंद करने लगे। अजय बोला ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी मैं उससे शादी के लिए कहती तो वह बहाने बनाता। बोलता, तुम अभी पढ़ाई करो। शादी बाद में करेंगे।

युवती ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उसे पता चला कि अजय की सगाई किसी दूसरी लड़की से हो रही है। तब मैंने अजय से कहा कि तुमने मुझसे शादी के लिए वादा किया है। मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए हो। इस पर अजय ने मुझे गालियां दी और मारपीट की। मुझे चरित्रहीन बोला। मेरे घरवालों को भद्दी-भद्दी गालियां दी।

एसपी ने सीएसपी को दी थी जांच

आरक्षक के द्वारा जब युवती से दुष्कर्म का मामला एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल को पता चला तो उन्होंने सीएसपी पल्लवी शुक्ला को जांच करने को कहा। जांच में आरक्षक दोषी पाया गया।

शादी से लौटते समय रास्ते में ही हुई गिरफ्तारी

अजय अपने खिलाफ हुए केस से अनजान था। वह नागझिरी में एक शादी समारोह में गया था। पुलिस ने जब पुलिस लाइन में दबिश दी तो वह नहीं मिला। अजय जब शादी से लौट रहा था तो नागझिरी चौराहे पर रात में उसे गिरफ्त में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहली बार सरकारी कंपनी खरीदेंगे कर्मचारी:एयर इंडिया के 200 कर्मचारी 1-1 लाख जुटा रहे, फाइनेंसर भी मिल गया

Sat Dec 5 , 2020
नई दिल्ली । 69 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज में फंसी सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। दिलचस्प तरीके से वरिष्ठ कर्मचारियों का एक समूह अपनी ही कंपनी को खरीदने के लिए आगे आया है। ये कर्मचारी प्राइवेट इक्विटी फर्म के साथ […]

Breaking News