शिवगंगा झाबुआ द्वारा विशाल स्वाभिमान जन-जागरण यात्रा निकाली

350 वाहनों पर 750 कार्यकर्ताओं की सहभागिता, यात्रा का मानगढ़ में होगा समापन

झाबुआ, अग्निपथ। शिवगंगा झाबुआ द्वारा 15 से 21 नवंबर तक जनजाति गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत 15 नवंबर को 40 स्थानों पर बिरसा मुंडा जयंती अवसर पर शोभायात्रा एवं धर्म सभा का आयोजन हुआ। पश्चात 17 नवंबर को आदिवासी समाज का बलिदान दिवस मानगढ़ धाम पर गोविंद गुरु के तत्वावधान में, जो आंदोलन अंग्रेजों के विरुद्ध चलाया गया था बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। सप्ताह भर चलने वाला जनजाति गौरव जागरण स्वाभिमान जागरण का समापन 21 नवंबर को गोविंद गुरु के साथ 1507 भीलों के शहादत स्थान मानगढ़ धाम पर होगा।

समाज में फैली कुरूतियों को दूर करना प्रमुख उद्देश्य

शिवगंगा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजाराज कटारा ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज में स्वाभिमान जागरण कर अपने समाज में फैली हुई चुनौतियों को पूर्वजों से प्रेरणा लेकर समाधान की दिशा में आगे बढऩा है। किसी भी समाज का गौरवमयी इतिहास परंपरा है एवं नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का मार्ग दिखाती है। शिवगंगा द्वारा यह कार्यक्रम गांव-गांव में चलाया जा रहा है।

350 दोपहिया वाहनों का काफिला हुआ रवाना

स्वाभिमान जागरण यात्रा की शुरुआत शिवगंगा चौराहा से एवं समापन आदिवासियों के शहादत स्थान मानगढ़ धाम पर होगा। यात्रा के संचालन में यात्रा एवं यवस्था प्रभारी भंवरसिंह भयडिय़ा सिलखोदरी, सत्यजीत पटेल, हरिसिंह सिंघाड़े, तरुण शर्मा दाहोद के विशेष सहयोग के साथ यात्रा के संचालन की जिम्मेदारी राजाराम कटारा एवं नितिन धाकड़ देख रहे हैं। यात्रा में करीब 350 दो पहिया वाहन पर 700 कार्यकर्ता सम्मिलित है।

1320 गांवों में जल, जंगल, जमीन, जानवर, जन और विज्ञान के संवर्धन के लिए प्रयास

शिवगंगो प्रमुख महेश शर्मा एवं वनवासी संत कानूजी महाराज सेमलिया धाम मुख्य रूप से यात्रा के नेतृत्व कर रहे हैं। शिवगंगा द्वारा झाबुआ-अलीराजपुर के 1320 गांव में समृद्धि के लिए जल, जंगल, जमीन जानवर, जन और विज्ञान के संवर्धन को लेकर सत्त प्रयास किए जा रहे हैं। इन सभी विषयों को लेकर जन जागृति के लिए शिवगंगा द्वारा अलग-अलग स्तर पर अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ही इस वर्ष 15 से 21 नवंबर जनजाति गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेत पर काम कर रहे चाचा-भतीजे पर चलाई गोली, एक युवक घायल

Sun Nov 21 , 2021
तीन नामजद आरोपी सहित चार पर केस दर्ज बडऩगर, अग्निपथ। शनिवार – रविवार दरमियानी रात में खेत पर काम कर रहे एक युवक पर देशी कट्टे से फायर घायल कर दिया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। […]
Badnagar goli ghayal 21112021

Breaking News