कीचड़ व गंदगी भरे रास्ते से ग्रामीण परेशान, पंचायत से रास्ता बनाने की मांग

बडऩगर,अग्निपथ। ग्राम पंचायत खरसोद खुर्द में कीचड़ व गंदगी भरे बदबूदार पानी में से निकलने को ग्रामीण मजबूर होकर परेशान हो रहे हैं। यही नही इस पानी व कीचड़ में मच्छर भी पनप रहे हैं।

ग्रामीण दिग्विजय राठौर ने बताया कि हमने कई बार पंचायत में रास्ते की इस परेशानी के बारे में बताया किन्तु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। यहीं ग्राम में नलजल योजना में बनी पेयजल के लिए डाली गई पाइपलाइन का वाटर वाल्व भी बना हुआ है। जिसमे भी गन्दा पानी भरा हुआ रहता है। जिससे ग्रामवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे।

आसपास के रहवासी दीपक राठौर, राकेश चौहान ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर गंदगी से पनप रहे मच्छरों से फैलने वाले मलेरिया, डेंगू बुखार के बारे में भी बताया फिर भी अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ। उक्त रास्ते के सामने तेजाजी मंदिर के आस पास भी पंचायत ने नाली निर्माण नही किया जिससे मन्दिर के आस पास गन्दा पानी फेल रहा है। ग्रामीणों ने इन समस्यायोंं को दूर करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिकारी व जनप्रतिनिधि रोज गुजरते लेकिन रास्ते की बदहाली को कर रहे अनदेखा

Sun Nov 21 , 2021
नागदा-खाचरौद मार्ग पर गड्ढों के कारण हो रही दुर्घटनाएं खाचरौद, अग्निपथ। खाचरौद-नागदा 14 किलोमीटर का मार्ग जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण पूरा जर्जर हो चला है। इस कारण रोजमर्रा के कार्य पर जाने वाले लोगों का इस मार्ग से गुजर ना दूभर हो चुका है। इस मार्ग पर इतने […]

Breaking News