शहर की व्यवस्था सुधारने की बजाय हाईवे पर वसूली में मस्त है यातायात पुलिस

शाजापुर, अग्निपथ। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने की बजाय यातायात पुलिस हाईवे पर वसूली अभियान चलाती नजर आ रही है। यही कारण है कि लंबे समय से हाईवे पर चल रहे वसूली के गोरखधंधे से ट्रक चालक भी परेशान हैं।

गौरतलब है कि शहर के सोमवारिया बाजार, नई सडक़ और शहर की हृदय स्थली आजाद चौक बिगड़ी यातायात व्यवस्था की गवाही देते हुए हर दिन जाम के चंगुल में फंसा नजर आता है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कई बार कवायद भी शुरू की गई, लेकिन यातायात प्रभारी के वसूली अभियान के कारण व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन यातायात प्रभारी अपनी टीम के साथ केंद्रीय विद्यालय, टुकराना जोड़ सहित हाईवे पर अन्य जगह पाइंट लगाकर कार्रवाई के नाम पर वसूली अभियान चला रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा की जा रही इस अवैध वसूली को लेकर कुछ माह पूर्व हाईवे पर अंगूर से भरा एक ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया था।

वाहन चालक ने यातायात पुलिस की वसूली पर सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया था जिसके बाद पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने दो यातायात जवानों को लाइन अटैच भी कर दिया था। वहीं इस कार्रवार्ई के थोड़े ही दिन बाद यातायात पुलिस ने दोबारा से बायपास हाईवे पर वसूली शुरू कर दी है।

हाईवे पर लगता है ट्राफिक पुलिस का चेक पोस्ट

उल्लेखनीय है कि शहर की यातयात व्यवस्था चौपट हो गई है, क्योंकि यातायात पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था पर ध्यान देने की बजाय हाईवे पर चेकपोस्ट लगाकर वसूली करने में अधिक व्यस्त रहती है।

इस चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग नहीं बल्कि अवैध वसूली की जाती है। हाईवे पर यातायात पुलिस की इस वसूली की वजह से वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। महंगें डीजल के बीच वाहन चालकों को यातायात पुलिस को भी रुपया देना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कीचड़ व गंदगी भरे रास्ते से ग्रामीण परेशान, पंचायत से रास्ता बनाने की मांग

Sun Nov 21 , 2021
बडऩगर,अग्निपथ। ग्राम पंचायत खरसोद खुर्द में कीचड़ व गंदगी भरे बदबूदार पानी में से निकलने को ग्रामीण मजबूर होकर परेशान हो रहे हैं। यही नही इस पानी व कीचड़ में मच्छर भी पनप रहे हैं। ग्रामीण दिग्विजय राठौर ने बताया कि हमने कई बार पंचायत में रास्ते की इस परेशानी […]

Breaking News