अधिकारी व जनप्रतिनिधि रोज गुजरते लेकिन रास्ते की बदहाली को कर रहे अनदेखा

नागदा-खाचरौद मार्ग पर गड्ढों के कारण हो रही दुर्घटनाएं

खाचरौद, अग्निपथ। खाचरौद-नागदा 14 किलोमीटर का मार्ग जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण पूरा जर्जर हो चला है। इस कारण रोजमर्रा के कार्य पर जाने वाले लोगों का इस मार्ग से गुजर ना दूभर हो चुका है। इस मार्ग पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं कि रोजाना कोई न कोई दुर्घटना का शिकार हो रहा है।

खाचरौद से नागदा के बीच के इस प्रमुख मार्ग है की इस जर्जर हालत की जानकारी होने के बावजूद इस समस्या की ओर जनप्रतिनिधियों एवं आला अधिकारियों का ध्यान नहीं होना समझ से परे है।14 किलोमीटर लम्बे सडक़ मार्ग की हालत इतनी दयनीय हो गई है, की वाहन चालक इस मार्ग से गुजरता है तो बड़े-बड़े गड्ढे मैं वाहन जाने पर दुर्घटना का शिकार हो जाता है, इस क्षतिग्रस्त रोड के कारण नगर के कई नागरिक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है।

इस क्षतिग्रस्त रोड से क्षेत्र के कई बड़े जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी आए दिन जिला मुख्यालय उज्जैन आते जाते हैं। इधर प्रतिनिधि द्वारा पीडब्ल्यूडी अधिकारी गौतम अहिरवार को खाचरौद-नागदा सडक़ मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गई तो उनका कहना है कि हमने आगे आला अधिकारियों को रोड के पैच वर्क के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के पश्चात खाचरोद-नागदा रौड का पैच वर्क किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (22 नवंबर 2021)

Sun Nov 21 , 2021
खुलासा … अपने विकास पुरूष ने पिछले दिनों एक खुलासा किया। वह भी सार्वजनिक मंच से। लोकतंत्र सेनानी का मंच था। जहां पर अपने विकास पुरूष ने जो कुछ बोला। उस पर कमलप्रेमी भरोसा नहीं कर रहे है। खुलासा … विकास पुरूष ने यह किया कि … 18 महीने की […]

Breaking News