उज्जैन के सरकारी टीचर ने दिया तीन तलाक:उज्जैन में चोरी-छिपे दूसरी शादी की

इंदौर में पहली पत्नी प्रेग्नेंट हुई तो कहा- तलाक, तलाक, तलाक…

उज्जैन। शहर के सरकारी टीचर ने इंदौर में रह रही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। 2019 में उज्जैन में ही टीचर ने चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी प्रेग्नेंट हुई तो इंदौर आकर उसे तलाक देकर चला गया।

इंदौर कई सिंकदराबाद कॉलोनी में रहने वाली महिला की शिकायत पर पति एजाज खान मेव निवासी गौतम मार्ग नामदारपुरा, थाना जीवाजीगंज (उज्जैन) के खिलाफ पुलिस ने तीन तलाक के मामले में केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने बताया कि एजाज 15 अक्टूबर 2021 को उसके घर आया था। घर खर्च के लिए लगे प्रकरण को वापस लेने की बात करने लगा। जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो आरोपी ने उस पर कई आरोप लगाए और तीन बार तलाक कहकर चला गया। पीड़िता के मुताबिक अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद केस दर्ज हो सका। पीड़िता के एक छह साल का बेटा है। 9 महीने की प्रेग्नेंट है।

शादी के 3 महीने बाद घर से निकाला, फिर समझौता

महिला ने बताया कि दोनों की शादी 29 मई 2014 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद 5 लाख की मांग कर उसे घर से निकाल दिया गया। महिला अपनी मां के पास आ गई। इसके कुछ दिन बाद मध्यस्ता कर समझौता करा दिया गया। एजाज ने इंदौर में ही कमरा ले लिया और शनिवार-रविवार इंदौर आने लगा। 2018 में उसने फिर परेशान करना शुरू कर दिया। महिला थाने में शिकायत की तो उसने फिर साथ में रहने की बात कही।

छिपाकर की दूसरी शादी, केस लगाने पर इंदौर में ही रहने का दबाव

एजाज ने इसी बीच उज्जैन में अपने परिवार की मर्जी से 6 जनवरी 2019 में दूसरी शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद इंदौर में रहने वाली दूसरी पत्नी को यह बात पता चली। दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। एजाज ने दूसरी पत्नी को छोड़ने की बात कही, लेकिन तब ऐसा नहीं किया। कुछ दिन पहले दोनों में मोबाइल पर कहासुनी हुई। इस बीच एजाज इंदौर आया और घर खर्च सहित अन्य प्रकरण वापस लेने की बात करने लगा। पीड़िता ने पहले दूसरी पत्नी का साथ छोड़ने की बात कही। इस पर एजाज ने उसे तीन बार तलाक कहा ओर छोड़कर चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंचाई के विवाद में चचेरे भाई ने ही युवक को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

Tue Nov 23 , 2021
नामली क्षेत्र में खेत से मिली खून से लथपथ लाश का मामला जावरा, अग्निपथ। नामली थाना क्षेत्र के रघुनाथगढ़ गांव में खेत पर सिंचाई करने गए युवक की हत्या का खुलासा हो गया है। मृतक के चचेरे भाई ने ही कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की थी। हत्या की वजह […]

Breaking News