प्रतिबंधित नंदीहाल में वीआईपी प्रवेश, सोशल मीडिया पर मुखर हुए विरोध के स्वर

Mahakal Nandi hall Darshan 26112021

भस्मारती में 7 श्रद्धालुओं को बैठाया गया, दिन में भी नंदीहाल से किए कुछ वीआईपी ने दर्शन

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए देश और दुनिया के श्रद्धालु आते हैं और घंटों लाइन में लगकर भस्म आरती के अनुमति लेकर दर्शन के लिए नंदी हाल के पीछे बैठते हैं। लेकिन जब उसी आम भक्तों के आगे नंदीहाल जैसे प्रतिबंधित स्थान पर वीआईपी और इनके परिवार को आम श्रद्धालु बैठा देखता है तो वह अपने को छोटा और ठगा सा महसूस करता है।

सोशल मीडिया पर जारी फोटो में 7 लोग नंदी हाल में बैठे दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह हुई भस्म आरती में इस तरह का नजारा आम श्रद्धालुओं को देखने को मिला। जब गणपति मंडपम में बैठे वीआईपी के द्वारा नंदीहाल में प्रवेश कर भस्म आरती देखी गई।

इसके एक दिन पहले गुरुवार सुबह की भस्मारती में मीडिया के कुछ लोगों ने नंदीहाल से भस्मारती दर्शन किए थे। ऐसा वहीं पर मौजूद लोगों ने बताया। लेकिन इस मामले में ट्विस्ट तब आ गया जब मालूम हुआ कि कलेक्टर से अनुमति लेकर उक्त परिवार नंदीहाल में प्रवेश कर भस्मारती में शामिल हुआ था।

बताया जाता है कि जिस दिन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस महोदय भगवान महाकाल की भस्म आरती में सपरिवार शामिल हुए थे उसी दिन से कलेक्टर द्वारा नंदीहाल में भस्मारती में वीआईपी को बैठने की अनुमति प्रदान की जाने लगी, जो कि आज तक जारी है।

नंदीहाल से होते रहे वीआईपी दर्शन

शुक्रवार की दोपहर को कुछ वीआईपी ने नंदीहाल से भगवान महाकाल के दर्शन किए थे। बताया जाता है कि रात तक वीआईपी के आने का सिलसिला नंदीहाल में जारी था। प्रशासनिक अधिकारी भी वीआईपी को दर्शन करवाने के लिए नंदीहाल में लाते रहे।

अगले दिन के लिए हो सकेगी भस्म आरती बुकिंग

भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने प्री बुकिंग की व्यवस्था शुरू की है। प्रोटोकॉल, पुजारी, पुरोहितों की ओर से जारी होने वाली भस्म आरती अनुमति की सीटें खाली होने पर तत्काल की बुकिंग की जा सकेगी।

यह बुकिंग रोजाना शाम 7 बजे के बाद अगले दिन के लिए की जाएगी। बुकिंग के लिए मंदिर समिति प्रशासनिक कार्यालय के पास बने ऑफलाइन काउंटर से रिक्त सीटों पर प्रोटोकोल के नियम अनुसार तत्काल भस्मारती अनुमति प्राप्त की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्लभ कश्यप गैंग के सदस्य कर रहे बदमाशी; आपत्तिजनक पोस्ट डालना भारी पड़ा

Fri Nov 26 , 2021
एक पर रासुका, दूसरा शराब बेचते पकड़ाया, तीसरे की तलाश उज्जैन,अग्निपथ। सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट डालने के केस में शुक्रवार को महाकाल पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। एक शराब ले जाते धराया है जबकि दूसरे पर रासुका लगाई गई है। मामले में पुलिस को उनके तीसरे साथी […]
Durlabh Kashyap social media post 26112021

Breaking News