रेलवे की जमीन पर कट गए प्लॉट, रहवासियों को मिले नोटिस

भू-माफियाओं

उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड़ पर रेलवे की जमीन को एक शख्स ने खुद की जमीन बताते हुए प्लॉट काटकर बेच दिए है। सरकारी जमीन पर प्लॉट कट जाने की सूचना के बाद रेलवे ने 10 से 12 लोगों को नोटिस जारी किए है। इन्हें 10 दिन में अपने निर्माण हटा लेने को कहा गया है।

आगर रोड पर रेलवे की पुरानी उज्जैन-आगर लाईन की जमीन है। फिलहाल यह जमीन बेशकीमती हो चुकी है। रेलवे ने यहां पश्चिम जोन का ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू करने की प्लानिंग की है। मकोडिय़ाआम नाका क्षेत्र में एक शख्स ने रेलवे की जमीन को खुद के स्वामित्व की दर्शाकर यहां प्लॉट काटकर बेच दिए है।

इनमें से कुछ प्लॉट पर कच्चे-पक्के मकानों का भी निर्माण हो चुका है। शुक्रवार दोपहर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम मकोडिय़ाआम नाका क्षेत्र में पहुंची और सरकारी जमीन पर काबिज लोगों को नोटिस थमा दिए। नोटिस बांटे जाने के बाद इलाके में खासी हलचल मच गई थी। रेलवे ने जिन रहवासियों को नोटिस बांटे है, उन्हें 10 दिन में जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर परिषद-नपा, राजस्व-नजूल में जमीनों की नूरा कुश्ती

Fri Nov 26 , 2021
झाबुआ। एक समय था जब सरकार कहा करती थी ‘सरकारी सम्पति आपकी अपनी है इसकी सुरक्षा कीजिये’ सरकारी सम्पतियों को लेकर जब सरकारी विभागों में ही नूराकुश्ती चले तो सोचा जा सकता है कि भ्रष्ट सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली जिले में किस कदर का कार्य कर रही होगी। जिले में […]

Breaking News