टीआई के नाम पर व्यवसायी को 10 हजार की चपत लगाई

राजस्थानी साईबर ठग ने अकाउंट में ट्रांसफर कराए रुपए

उज्जैन,अग्निपथ। मैं इंगोरिया टीआई बोल रहा हूं, मेरी गाड़ी खराब हो गई है। मोबाईल से कॉल कर राजस्थान के साईबर ठग ने एक व्यवसायी को 10 हजार की चपत लगा दी। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

इंगोरिया क्षेत्र से सटी चार पंचायतों के सरपंचों को दो दिन पहले सुबह करीब 11 बजे मोबाइल पर अज्ञात बदमाश ने टीआई पृथ्वीसिंह खलाटे बनकर कॉल किया। पूछा कि ऑन लाईन लेन-देन कौन करता है।

काल के दौरान ग्राम सजावजा के सरपंच तेजराम अमृतलाल की होटल पर बैठे थे। उन्होंने अमृत द्वारा रुपए ट्रांसफर करना बता दिया। इस पर टीआई बने बदमाश ने कहा उनकी गाड़ी खराब हो गई है इसलिए 10 हजार रुपए उनके अकाउंट में डाल दो।

आवाज नहीं पहचानने के कारण अमृत ने बिना पुष्टी के खाते में रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में पता चला वह ठगी का शिकार हो गया। इस पर उसने इंगोरिया टीआई खलाटे को आवेदन दिया। अपने नाम से ठगी का पता चलते ही टीआई ने साईबर सेल से कॉल करने वाले की जानकारी निकाली। मालूम पड़ा कॉल राजस्थान से किया गया था। इधर बताया जाता है कि भाटपचलाना टीआई संजय वर्मा के नाम से भी दो लोगों से रुपए ट्रांसफर का कहा था हालांकि उन्होंने नहीं भेजे।

शायद ऐसे हुई वारदात

बीट प्रणाली शुरू होने के कारण थाने की ओर से प्रत्येक गांव में बोर्ड लगाए गए है,जिन पर संबंधित बीट प्रभारी के साथ ही टीआई के नाम व मोबाईल नंबर दर्ज है। क्षेत्र के सरपंचों के नाम से परिचित किसी ठग ने इसी का फायदा उठाया और टीआई के नाम से कॉल कर एक को शिकार बना लिया। हालांकि जांच में ठग के राजस्थानी होने का पता चल गया, लेकिन उसे पकडऩा अब भी आसान नहीं है।

ऐसे रहे अलर्ट

पुलिस, प्रशासनिक और बैंक अधिकारियों के नाम से पूर्व में कॉल कर ऐसी ठगी गई है। शातिर किसी का भी नाम व थोड़ी से जानकारी निकालकर उसके परिचितो ंको कॉल कर अपना शिकार बनाते हंै। मामले में पुलिस आरोपी को पकड़ भी ले तो रुपए वापस मिलना आसान नहीं है। इसलिए इस तरह की कॉल आने पर पुष्टी करने के बाद ही कोई मदद करे।

इनका कहना है..

इंगोरिया क्षेत्र के व्यापारी ने शिकायत की है कि किसी ने मेरे नाम से सरपंचों को कॉल किया और उससे 10 हजार रुपए अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। साईबर से पता चला कि कॉल राजस्थान से किए गए थे। मामले में जांच कर रहे है। – पृथ्वीसिंह खलाटे, टीआई इंगोरिया थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुष्कर्मी को 10, मनचले को 5 साल की सजा

Fri Nov 26 , 2021
एक ने किशोरी से दुष्कर्म किया दूसरे ने 12 साल की बच्ची से छेड़छाड उज्जैन,अग्निपथ। जिले की दो कोर्ट ने शुक्रवार को करीब तीन साल पहले हुई छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटना में फैसला सुनाया। न्यायालय ने 12 साल की मासूम से हरकत करने वाले को पांच साल और किशोरी […]