दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, चले पत्थर, एक की दुकान फोड़ी

दो घटनाओं में 8 लोग घायल

महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई, पुलिस थाने पर दर्ज हुआ मामला

झाबुआ, अग्निपथ। शहर के किशनुपरी क्षेत्र में युवाओं के दो पक्षों में शुक्रवार को जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में आमने-सामने पत्थर चले। एक व्यक्ति की दुकान तोड़ दी गई तो इस बीच महिलाओं से भी मारपीट की गई। पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनपुरी के कुछ युवा प्रतिदिन क्रिकेट एवं अन्य खेल के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान पर जाते थे। जिसको लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों ने कई बार आपत्ति भी जताई, लेकिन नहीं मानने पर अंतत: इसकी परिणति विवाद और मारपीट में तब्दील हुई।

शुक्रवार शाम को भी जब किशनपुरी के कुछ युवक पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट खेलने आए, तो उनसे कॉलेज के छात्रावास के छात्रों ने विवाद करते हुए मारपीट की। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी इन छात्रों ने मारपीट की। देर शाम को यह मामला ओर बढ़ गया। जब घटना से क्षुब्ध किशनुपरी के समस्त युवा पॉलिटेक्निक कॉलेज के मेन गेट के बाहर एकत्रित हुए।

इसी बीच बताया जाता है कि दूसरे पक्ष के पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में अध्ययन सभी छात्रगण भी एकत्रित होकर आ गए। दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस बीच आक्रोशित भीड़ ने एक गुमटी पर भी पथराव कर उसे तोड़ डाला। इस दौरान पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस द्वारा पहुंचकर जमा भारी भीड़ को तितर-बितर किया गया।

तब जाकर मामला शांत हो सका। इसके बाद किशपुरी के कुछ युवाओं और महिलाओं ने पुलिस थाना पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई।

इनका कहना है

किशनपुरी के रहवासियों की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। -सुरेन्द्रसिंह गाडरिया, थाना प्रभारी, पुलिस थाना झाबुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद बोले- टाटा कंपनी की वजह से उज्जैन नहीं हो पाया अव्वल

Sun Nov 28 , 2021
स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए सफाई मित्रों का किया सम्मान उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन को प्रदेश में एक नंबर पर लाने के प्रयास किए जाने चाहिए। कई अधिकारी उज्जैन से ट्रेनिंग लेकर गए और इंदौर को नबंर वन बना दिया। टाटा कंपनी की वजह से हम नंबर वन पर […]