हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले धराए, सीसीटीवी फुटेज से की पहचान

दोस्त की हत्या के बाद क्षेत्र में दबदबा बनाना चाहते हंै

उज्जैन,अग्निपथ। बागपुरा में हथियार लहराने वाले गिरोह के आधा दर्जन युवकों को रविवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। मामले में मुख्य आरोपी हाथ नहीं आ सका है। गिरोह दोस्त की हत्या होने पर क्षेत्र में दबदबा बनाने के लिए आतंक फैलाना चाहता था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से पहचान कर कार्रवाई कर दी।

बागपुरा में 26 नवंबर की रात 7.30 बजे करीब सात बाइक पर एक दर्जन से ज्यादा युवक चाकू तलवार लहराते हुए निकले थे। घटना से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया था। मामला सामने आने पर साईबर सेल व माधवनगर पुलिस ने क्षेत्र के सीसी टीवी खंगाले।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक बदमाशों की पहचान होते ही रविवार सुबह से खोजबबीन की तो सोहेल, कुणाल, बड़े, सुजल सहित आधा दर्जन बदमाश गिरफ्त में आ गए, लेकिन मुख्य आरोपी शेरा गिरफ्त में नहीं आ सका।

पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे की पुष्टी की है। लेकिन नाम का खुलासा नहीं किया है। संभवत: पूछताछ व हथियार बरामद के बाद सोमवार को मामले का खुलासा हो सकता है।

गिरोह का भय पैदा करने के लिए

सूत्रों के मुताबिक गिरोह घासमंडी निवासी लक्की ठाकुर से संबंधित है। उसे 15 नवंबर को बागपुरा में शराब पिलाकर विवाद होने पर चाकू मार दिए थे। उसकी 19 नवंबर को मौत होने पर गिरोह सरगना बने शेरा ने आरोपियों के परिजनों व क्षेत्र में दहशत फैलाना तय किया। इसी के चलते गिरोह बाइक पर हथियार लहराते हुए निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (29 नवंबर 2021)

Sun Nov 28 , 2021
चिट्ठी … शीर्षक पढक़र पाठक यह नहीं सोचे। हम पंकज उदास की गजल चि_ी आई है… की बात कर रहे है। हम तो उस चिट्ठी (पत्र) की बात कर रहे है। जिस पर अपनी घमंडी मैडम के हस्ताक्षर है। जिसमें लिखा है कि … कालिदास समारोह के अवसर पर। बस […]

Breaking News