आगर मालवा का सपूत गुवाहाटी में शहीद:सड़क ठीक करवाते समय अनियंत्रित होकर डोजर खाई में गिरा, जवान चपेट में आने से हुए गंभीर घायल

आगर-मालवा। जिले के सपूत बनवारीलाल राठौर शुक्रवार रात एक हादसे में शहीद हो गए। 10 साल से भी ज्यादा समय से मातृभूमि की सेवा में लगे बनवारीलाल गुवाहाटी में हादसे का शिकार हुए हैं। पहाड़ी इलाके में सड़क दुरुस्त करने के दौरान डोजर असंतुलित हो गया और खाई में जा गिरा। इसी की चपेट में राठौर आ गए। हादसे की जानकारी लगते ही सुसनेर एसडीएम सोहन कनास अमले के साथ दिवानखेड़ी गांव पहुंचे।

सुसनेर एसडीएम सोहन कनास ने बताया कि दिवानखेड़ी गांव के रहने वाले बनवारीलाल राठौर सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार शाम पहाड़ी इलाके में सड़क दुरुस्त करते समय डोजर असंतुलित हो गया, जिससे वे के गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात में उन्होंने अंतिम सांस ली। सुबह सुसनेर एसडीएम अमले के साथ गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारियांे का जायजा लिया। अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव में ही होगा।

2010 में हुए थे फौज में भर्ती
राठौर दीवान खेड़ी के पूर्व सरपंच रामदयाल राठौर के इकलौते पुत्र थे। 2010 में उन्होंने देश सेवा को चुना था। 3 मार्च 2013 को उनकी शादी सुनीता राठौर से हुई थी। उनके दो बच्चे, 5 साल का हर्ष और 8 महीने का जिगर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना से दहशत की जरुरत नहीं, हमारे पास पूरे इंतजाम

Sat Dec 4 , 2021
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने उज्जैन में का उज्जैन। धार्मिक यात्रा पर शहर आए प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ओमिक्रॉन से प्रदेश को डरने की जरुरत नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त रेमडेसिविर इंजेक्शन व दवाएं हैं। अस्पतालों में पर्याप्त बैड हैं और प्रदेश में लगभग […]

Breaking News