इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी के पिता ने गवाह को दी धमकी, कहा-जेल में शिनाख्त मत करना

साक्ष्य छिपाने के आरोपी शिक्षक पर फिर केस दर्ज

उज्जैन,अग्निपथ। नगर निगम के फिल्ड इंजीनियर की हत्या के आरोपियों को छिपाने वाला शिक्षक अब गवाह को धमका रहा है। आरोपियों को जेल में नहीं पहचानने की धमकी देने पर देवासगेट पुलिस ने आरोपी के पिता पर रविवार को केस दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक तराना स्थित कामदार कॉलोनी हॉल मुकाम वर्धमान नगर निवासी लियाकत खान खेल शिक्षक है। उनका पुत्र शैरान साथी पीयूष बैरागी व हिमांशु ललावत के साथ फिल्ड इंजीनियर पंकज कनौजिया हत्या की हत्या के केस में जेल में है। मामले में शैरान के पिता लियाकत भी साक्ष्य छिपाने केआरोपी हैं। प्रकरण में तिरुपति गोल्ड कॉलोनी निवासी सुदामा पिता कन्हैयालाल डोडिया चश्मदीद गवाह है।

इस अंधे कत्ल के केस में आरोपियों शिनाख्त होना है। यहीं वजह है लियाकत 25 नवंबर से डोडिया को लगातार धमका रहा है कि वह जेल में आरोपियों को नहीं पहचाने। दबाव बनाने के लिए वह डोडिया के गांव बडऩगर भी पहुंच गया। नतीजतन डोडिया के शिकायत करने पर रविवार को पुलिस ने लियाकत के खिलाफ धारा 195 ए, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर दिया।

याद रहे पुलिस प्रशासन ने हत्या के आरोपी हिमांशु व पीयूष के मकान भी तोड़ दिए हैं।

घटना एक नजर में

सर्वविदित है रीवा हालमुकाम तिरुपति गोल्ड निवासी नगर निगम के फिल्ड इंजीनियर पंकज कन्नौजिया 20 नवंबर को रात तीन शराबियों ने मार डाला था। घटना के समय कन्नौजिया के साथ होने से निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर सुदामा डोडिया ने केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने हत्यारों का पता लगाया तो वह लियाकत के घर में मिले थे। उसने पुत्र शेरान के कारण तीनों को छिपााने के साथ साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया था। इसलिए उसे भी आरोपी बनाया और सुदामा को चश्मदीद गवाह बनाया था, जिसके कारण उसे आरोपियों की जेल में शिनाख्त करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव परस्पर समभाव का हो, प्रतिशोध का नहीं

Sun Dec 5 , 2021
झाबुआ। लंबे और थकाऊ इंतजार के बाद अंतत: प्रदेश चुनाव आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायती राज चनावो ंकी तारीख का एलान कर दिया। चुनाव को ले कर काफी समय से सुगबुगाहट चल रही थी वहीं चुनाव में दावेदारी करने वालो ने अपने हिसाब से मतदाताओं का मन टटोलने ग्राम स्तर पर बेठेके […]

Breaking News