लेन-देन के विवाद में तलवार से हमला, माँ-बेटे घायल

Talwar hamla ghayal 05122021

उज्जैन,अग्निपथ। लेन-देन के विवाद में रविवार को ग्राम गोनसा में कृषक की पत्नी व पुत्र पर हमला हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में भैरवगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया, लेकिन पीडि़त का आरोप है कि गंभीर चोट के बावजूद पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा नहीं लगाई।

जयसिंहपुरा निवासी संतोष सोनिया ने बताया कि उन्होंने करीब दो वर्ष पहले गोनसा निवासी मनोज पिता सुरेश माली से अपनी जमीन का 21.21 लाख में सौदा किया था। 3.21 लाख बयाना देने के बाद उसने राशि नहीं दी और भट्टा डालकर जमीन पर कब्जा कर लिया। राशि को लेकर विवाद चल रहा है।

इसी बीच रविवार दोपहर वह पत्नी शोभा,भाभी रुकमाबाई, पुत्र राज के साथ अपने खेत पर भैरुजी को पूजने गया तो मनोज ने माँ कृष्णा बाई व चचेरे भाई शुभम के साथ मिलकर उन पर तलवार मार दी। हमले में राज गंभीर घायल हो गया उसेे 17 टांके लगे, पत्नी को भी गंभीर चोट आई और भाभी को मामूली घायल हुई।

तीनों का इंदौर बायपास रोड़ स्थित निजी हॉस्पिटल में उपचार कराया। बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में गंभीर चोट आने पर भी पुलिस मामूली धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर में अब बिना वैक्सीनेशन प्रवेश नहीं

Sun Dec 5 , 2021
मुंह पर मास्क भी जरूरी, शंख द्वार सहित सभी प्रवेश द्वारों पर रहेगी सख्ती उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना का नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमित मरीज मिलने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और कर्मचारियों के उपर भी सख्ती की जाने लगी है। कर्मचारियों को इस बार 3 दिन […]

Breaking News