मंडी सचिव के चेंबर के बाहर दिन में अब गनमैन हुआ तैनात

mandi gunman

सचिव बोले-सब्जी मंडी में निरीक्षण के दौरान गनमैन की जरूरत लगी थी

उज्जैन, अग्निपथ। सब्जी मंडी में सचिव के कक्ष के बाहर अब गनमैन को तैनात कर दिया गया है। यह सचिव की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगा। वहीं मंडी में किसी भी तरह के वीडियो और फोटो लेने पर सचिव ने पाबंदी लगा दी है। इसके लिए बाकायदा एक नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें तमाम धाराएं लिखकर फोटो और वीडियो खींचने वाले के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के विषय में बताया गया है।

इस संबंध में मंडी सचिव उमेश बसेडिया शर्मा का कहना है कि मंडी में थर्ड आई कंपनी के 50 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात है। इसके अलावा मंडी बोर्ड से दो गनमैन रखने की स्वीकृति ली गई है। अभी ट्रायल के तौर पर एक गनमैन को रखा गया है। अगर आवश्यकता हुई तो दूसरे को भी रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से सब्जी मंडी में सुबह चार बजे निरीक्षण के लिए जा रहे हैं। इस दौरान उन्हें सुरक्षा के लिहाज से गनमैन रखने की जरूरत महसूस हुई। इसलिए सुबह सब्जी मंडी में गनमैन को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। दोपहर में मंडी आफिस में गनमैन तैनात रहेगा।

मंडी में घटना के मद्देनजर रखा गनमैन

सचिव शर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में लूट की वारदात के बाद ही उन्होंने मंडी में गनमैन को सुरक्षा के लिए रखा है। इसके आने से वारदातों पर अंकुश लग जाएगा। वहीं व्यापारी और किसान लेनदेन करते समय खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गहरी नींद में सोया था परिवार, चोरों ने बोल दिया धावा

Mon Dec 6 , 2021
सेठी नगर में दो मकानों से चोरी हुआ लाखों का माल उज्जैन, अग्निपथ। सेठीनगर में रहने वाले 2 परिवार रविवार-सोमवार रात गहरी नींद में सोया हुआ था। चोरों ने फायदा उठाया और दोनों मकानों की खिडक़ी तोडक़र लाखों का माल चोरी कर लिया। चोर रात में गश्त पर निकले थे। […]

Breaking News