गहरी नींद में सोया था परिवार, चोरों ने बोल दिया धावा

सेठी नगर में दो मकानों से चोरी हुआ लाखों का माल

उज्जैन, अग्निपथ। सेठीनगर में रहने वाले 2 परिवार रविवार-सोमवार रात गहरी नींद में सोया हुआ था। चोरों ने फायदा उठाया और दोनों मकानों की खिडक़ी तोडक़र लाखों का माल चोरी कर लिया। चोर रात में गश्त पर निकले थे। उन्होने 2 मकानों में भी प्रयास किया। पुलिस जांच में 2 बदमाश होना सामने आये है। जिनकी तलाश की जा रही है।

माधवनगर थाना क्षेत्र के सेठीनगर में रात 2 से 3 बजे के बीच चोरों ने धावा बोला। उन्होने बिल्डर राकेश शर्मा के मकान की खिडक़ी तोड़ी और अंदर घुस गये। परिवार मकान के पिछले हिस्से में बने कमरों में सोया हुआ था। चोरों ने सामने कमरे की तलाशी ली, उनके हाथ भगवान की चांदी से बनी प्रतिमा ही लग पाई। चोर भागते समय राकेश शर्मा की कार की चाबी भी अपने साथ ले गए। परिवार को वारदात की भनक तक नहीं लग पाई।

\कम माल हाथ लगने पर चोरों ने समीप अरिहंत विक्रमनगर में रहने वाले दिलीप पिता वासुदेव के मकान का रुख किया और खिडक़ी की ग्रील तोड़ दी। चोरों ने अंदर जाने के बाद गोदरेज का लॉक खोला और सोने-चांदी के आभूषणों सहित 40 हजार रुपये नगद चोरी कर लिये।

आवाज सुनकर दिलीप की नींद खुल गई। वह अपने कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर आये तो सामने कमरे में 2 चोर दिखाई दिये। उन्होने शोर मचाया तो दोनों खिडक़ी से कूदकर भाग निकले। चोरों की जानकारी लगते ही माधवनगर थाने की डायल 100 सेठीगनर पहुंच गई थी। आसपास तलाश शुरु की गई, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया।

सुबह जांच के लिये पहुंची पुलिस

रात में हुई वारदात के बाद सुबह पुलिस और फिगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम जांच के लिये सेठीनगर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाने लगे। इस दौरान सामने आया कि रात को चोरों ने सेठीनगर में रहने वाले पंकज पाटीदार और राधेश्याम जोशी के मकान की खिडक़ी को तोडऩे का प्रयास किया था। पुलिस को कुछ स्थानों पर लगे कैमरों के फुटेज मिले है। जिसके आधार पर 2 चोरों की तलाश शुरु की गई है।

कंजर-पारदी गिरोह पर शंका

फुटेज के आधार पर आशंका जताई गई है कि चोर पारदी-कंजर गिरोह के हो सकते है। वहीं यह जानकारी भी सामने आई कि चोरों बिना चप्पल-जूते थे दिलीप के घर में घुसे थे। दिलीप प्रायवेट कम्पनी में जॉब करते है। उनकी पत्नी शिक्षिका है।

बिल्डर ने दिया चोरी का आवेदन

पुलिस ने जांच के बाद दिलीप पिता वासुदेव की शिकायत पर मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया, लेकिन बिल्डर राकेश शर्मा के यहां से सिर्फ भगवान की प्रतिमा चोरी होने पर शिकायत दर्ज नहीं की। राकेश शर्मा ने मामले में शिकायती आवेदन दिया है। 2 परिवार ने अपने यहां हुए प्रयास के संबंध में सिर्फ मौखिक शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाइसेंस निलंबित, शस्त्र थानों में जमा कराने के निर्देश

Mon Dec 6 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। जिले की समस्त जनपद पंचायतों में पंचायत आम निर्वाचन शान्तिपूर्वक सम्पन्न करवाने एवं जिले के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के आवाजाही जिले में बनी रहने के कारण जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु आवश्यक है कि जिले के समस्त शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के […]
Panchayat chunav gun

Breaking News