रामजनार्दन मंदिर में आज मनेगा श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव

शाम 5 बजे ढोल-ढमाकों से की जाएगी महाआरती

उज्जैन, अग्निपथ। अंकपात के पास प्राचीन श्री रामजनार्दन मंदिर में 8 दिसंबर बुधवार को युवा शक्ति सांस्कृतिक समिति उज्जैन द्वारा श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव मनाया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए समिति के अभिषेक शर्मा ने बताया कि शाम 5 बजे ढोल-ढमाकों के साथ श्रीराम-जानकीजी की आमंत्रित अतिथियों एवं भक्तों द्वारा महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात प्रसाद वितरण होगा। महाआरती से पूर्व पूजन.अर्चन व मंगलाष्टक के साथ पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर श्रीराम-जानकीजी का विवाह महोत्सव मनाया जाएगा।

अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को श्रीराम-जानकीजी का विवाह हुआ था। भक्तगण इसे प्रतिवर्ष महोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर भगवान श्रीराम व जानकीजी का विशेष शृंगार किया जाएगा व मंदिर में भी सजावट की जाएगी तथा महाआरती के दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फीस वसूलने का हथकंडा: ज्ञान सागर स्कूल ने एक महीने पहले ही तीसरी क्लास के बच्चों की ऑनलाइन क्लास बंद कर दी थी

Tue Dec 7 , 2021
ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच सरकार के कोविड नियमों की स्कूल की प्राचार्य उड़ा रही हैं धज्जियां उज्जैन, अग्निपथ। ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच ज्ञान सागर स्कूल फीस वसूलने के लिए नए -नए हथकंड़े अपना रहा है। इससे अभिभावकों में रोष बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग […]

Breaking News