सेठीनगर में फिर वारदात: परिवार के सोते ही घर में छिपे चोर ले गए लाखों का माल

Tala toda

व्यापारी की कार में ही ले गए चुराया सामान, सीसीटीवी फुटेज में छत पर चढ़ते कैद

उज्जैन,अग्निपथ। सेठीनगर में दूसरे दिन भी दो चोरों ने धावा बोला। इस बार भी खिडक़ी तोडक़र घुसे चोर नकदी,जेवरात के साथ व्यापारी की कार भी ले उड़े। खास बात यह है कि परिवार के शादी से आने पर चोर घर में ही छिपे थे और उनके सोने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। मामले में माधवनगर पुलिस पड़ोसी के सीसी टीवी कैमरे से मिले फूटेज के आधार पर बदमाशों को तलाश कर रही है।

सेठीनगर स्थित साईंधाम कॉलोनी निवासी खाद, बीज व कीटनाशक दवा व्यापारी सतीश पिता मिश्रीलाल पाटीदार परिवार सहित सोमवार शाम शादी में गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में दो चोर किचन की ग्रिल निकाल खिडक़ी तोडक़र घूस गए।

वह चोरी करते इससे पहले ही पाटीदार परिवार वापस आ गया तो दोनों चोर घर में छिप गए और रात लगभग 11.30 बजे उनके सोने के बाद चार गोदरेज अलमारियों के लॉक तोड़ उसमें से 80 हजार रुपए, दो किलो चांदी के जेवर, दो सोने की चेन, अंगूठी, झूमकी व बाली चुराकर पाटीदार की कार से ही रफूचक्कर हो गए। सुबह करीब 5.45 बजे परिवार उठा तो खिडक़ी टूटी देख अलमारियां देखी तो टूटी मिली।

सूचना मिलते ही एसआई महेंद्र मकाश्रे,फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच के बाद पाटीदार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसआई मकाश्रे ने बताया कि प्रयास कर रहे चोर जल्द गिर त में होंगे।

सीसी टीवी से पहचान हुई चोरों की

जांच के दौरान पुलिस ने पाटीदार के पड़ोसी के घर लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। पता चला चोर पहले उनकी छत पर चढ़े थे और वहा लगे कैमरे में ही वह कैद हुए। दोनों वहीं चोर हैं जिन्होंने रविवार रात भी सेठीनगर में दो जगह वारदात की थी। फुटेज में स्पष्ट हुलिया आने के बाद एसआई मकाश्रे ने दोनों को खोजने के लिए पांच टीम बना दी। हालांकि मंगलवार शाम तक उनका पता नहीं चला।

माल ले गए,कार छोड़ गए थे

खास बात यह है कि दोनों चोरों ने सोमवार को सेठीनगर में चार जगह धावा बोला था। दो जगह असफल होने पर मेरूदंड अपार्टमेंट के पीछे स्थित अरिहंत विक्रम नगर में राकेश शर्मा की कार चुराई और फिर यहीं दिलीप शामक के घर में घुस कर लाखों का माल ले गए।

हालांकि शर्मा की कार की चाबी शामक के घर में और कार समीप ही मिल गई थी। लेकिन दूसरे दिन घटना होने से क्षेत्रवासी भयभीत हो गए।

परिवार शादी में गया,चोरों ने घर साफ कर दिया

पिपलीनाका क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। ताला तोडक़र घूसे चोर नकदी के साथ जेवरात ले उड़े। मंगलवार को घटना का पता चलने पर जीवाजीगंज पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक पिपलीनाका स्थित महावीर नगर निवासी सचिन पिता कमलसिंह सिसोदिया परिवार के साथ सोमवार को सांवेर शादी में गया था। सूना घर देख रात को चोर ताला तोडक़र घूसे अलमारी में से 20 हजार रुपए और चांदी के जेवरात ले गए।

मंगलवार को घर लौटने पर सचिन को वारदात का पता चला तो उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शौक पूरा करने के लिये बना बाइक चोर

Tue Dec 7 , 2021
15 दिन में चुराई 2 बाइक, पकड़ाया उज्जैन, अग्निपथ। चोरी की बाइक के साथ युवक को पुलिस ने पकड़ा तो 15 दिन में चोरी गई 2 बाइक बरामद हो गई। दोनों वारदातों को उसने अकेले अंजाम दिया था। 6 दिसंबर को कानून व्यवस्था की कमान संभाल रही चिमनगंज पुलिस को […]
बाइक चोरी

Breaking News