झाबुआ की रक्षा पाटीदार का नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

Jhabua Boxer Raksha

झाबुआ, अग्निपथ। शहर की बाक्सिंग खिलाड़ी रक्षा राजेश पाटीदार ने संभागीय प्रतियोगिता में अव्वल रहकर राष्ट्रीय विश्वविद्यालयीन स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करेंगी। संभागीय स्पर्धा का आयोजन हाल ही में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा इंदौर के नेहरू स्टेडियम में किया गया था।

जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव दिनेश खराड़ी ने बताया कि इंदौर में हुई स्पर्धा में बॉक्सिंग एकेडमी झाबुआ की रक्षा ने लाइट वेट (57-60 किलो भार) वर्ग में इंदौर की बॉक्सर को 3-0 से मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रक्षा पाटीदार 17 से 22 दिसंबर तक पंजाब के जलंधर में होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

महिला खिलाड़ी की इस उपलब्धि के लिए बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष प्रकाशसिंह चौहान, उपाध्यक्ष सुशील वाजपेयी, सचिव दिनेश खराड़ी, सहसचिव नंदिता कृष्णे, महेश भांगरे, कोमल बारिया आदि ने हर्ष जताते हुए अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध धर्मांतरण करवाने वाले पादरी सहित छह आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Thu Dec 9 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। जिले के राणापुर के ग्राम पाडलवा में एक परिवार को प्रलोभन देकर अवैध रूप से धर्मांतरण करवाने के मामले आरोपी चर्च के पादरी, उसकी पत्नी तथा अन्य चार लोगों की जमानत अर्जी जिला न्यायालय ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए यह फैसला […]

Breaking News