4 दिनों से हाथ ठेला, फुटकर व्यापार बंद, लोन कैसे भरेंगे

महाकाल मंदिर से चारधाम तक बैरिकेटिंग से गरीब व्यापारी परेशान, प्रशासक के नाम सौंपा ज्ञापन

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर से चारधाम तक बैरिकेटिंग कर दिये जाने से पिछले 4 दिनों से हाथ ठेला, फुटकर व्यापार करने वालों का व्यवसाय बंद है, ऐसे में हाथ ठेला फुटपाथ व्यापारियों ने महाकाल मंदिर प्रशासक के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की कि तत्कालीन एसडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा पूर्व में की गई व्यवस्थाओं के अनुसार फुटकर व्यापारियों को भी व्यवसाय करने की व्यवस्था की जाए।

हाथ ठेला फुटपाथ व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजयसिंह चौहान के नेतृत्व में महाकाल मंदिर प्रशासक के नाम सहायक प्रशासक मूलचंद जोनवाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा सभी शहर के नगर निगम को निर्देशित किया गया है कि फुटकर व्यापारियों को भी जगह उपलब्ध कराकर व्यापार करवाए जाएं। लेकिन हमारी समस्याएं आज भी विद्यमान है हमारे ठेले, गाडिय़ों के आगे बेरीकेट लगा दिए गए हैं जिससे 4 दिन से व्यापार बंद है।

पीएम स्व निधि योजना का हम पर लोन भी है, जिसकी प्रतिमाह किस्त भरना अनिवार्य है, नहीं भरने पर हमारा सिविल क्रेडिट खराब हो जाएगा। ऐसी परिस्थिति में हमारा परिवार का पालन पोषण भी दुर्लभ हो गया है, किस्त कहां से भरेंगे।

इस दौरान विशेष रुप से उपाध्यक्ष रेखा व्यास, विजय जोशी, पप्पू नाथ, परमानंद मालवीय, नाथूलाल बैरागी, राम कुमार सोनी, महेश सक्सेना, विकास पवार, कालूराम चौहान, जीतू बैरागी, पवन राव, राजेंद्र बैरागी, मंजू चौहान, श्यामा कहार, संगीता कहार, संगीता राठौर, संदीप नाथ आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रैली निकाल कर ईट राईट का दिया सन्देश दिया

Sat Dec 11 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ । आमजन में स्वस्थ, सुरक्षित एवं सही खानपान की प्रवृत्ति विकसित करने एवं मिलावट के प्रति जन-जागृति चलाने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भारतीय खाद्य संरक्षा एवं प्राधिकरण नईदिल्ली द्वारा सम्पूर्ण भारत में ईट राईट चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें […]
EAT RIGHT Rally 11122021

Breaking News