कवि सम्मेलन में कविता पाठ के साथ दिया स्वच्छता का संदेश

Kartik mela kavi sammelan 2021

कार्तिक मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देर रात तक जमे रहे श्रोता

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम द्वारा कार्तिक मेले में शनिवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका देर रात तक श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया।

नगर निगम द्वारा इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अनेक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें वेदव्रत वाजपेयी लखनऊ, वीररस, डॉ. सुरेश अवस्थी कानपुर, हास्य, अतुल ज्वाला, इंदौर, हास्य, वाहे गुरु भाटिया, मुम्बई, लाफ्टर, कुलदीप रंगीला, देवास, हास्य, सुनील जी सुनील, उदयपुर, लाफ्टर, अमन अक्षर, इंदौर, गीतकार, प्रिया खुशबू, कन्नौद, श्रृंगार रस, राहुल शर्मा, वीररस, शाजापुर सम्मिलित हैं।

संचालन दिनेश दिग्गज द्वारा किया गया। कवि सम्मेलन के मंच से स्वच्छता और टीकाकरण का संदेश श्रोताओं तक पहुंचाया गया। कवियों ने भी स्वच्छता में उज्जैन के उल्लेखनीय स्थान का उल्लेख करते हुए सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की।

आरंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। कवियों का स्वागत नगर निगम अपर आयुक्त मनोज पाठक, कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव, कवि सम्मेलन संयोजक जनसंपर्क अधिकारी रईस निजामी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर का युवक हादसे का शिकार भाई ने की मृतक की शिनाख्त

Sun Dec 12 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। भांजे की शादी में बाइक से आ रहा इंदौर का युवक देर रात हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान रविवार को उसके भाई ने की है। नानाखेड़ा पुलिस मर्ग कायम कर पता लगा रही है कि दुर्घटना कैसे हुई। धार रोड स्थित अंबानी नगर निवासी आकाश […]

Breaking News