महामारी में छोटे दुकानदार काम आए, विदेशी और ऑनलाइन कंपनियों ने 1 रुपये का सहयोग नहीं दिया

स्वदेशी जागरण मंच की बैठक में हुई ‘हमारे लिए विश्व एक परिवार विदेशी कंपनियों के लिए एक बाजार’ पर चर्चा

उज्जैन, अग्निपथ। भारत के लिए विश्व एक परिवार है जबकि विदेशी कंपनियां इसे एक बाजार समझती हैं, महामारी के समय हमारे छोटे दुकानदारी हमारे काम आए। विदेशी और ऑनलाइन कंपनियों ने 1 रूपये का सहयोग समाज में नहीं दिया। स्वदेशी अपनाकर ही हम देश को मजबूत बनाकर आत्मनिर्भर बनाएंगे।

यह बात स्वदेशी जागरण मंच उज्जैन की बैठक में क्षेत्रीय सह संयोजक अरुसेंद्र शर्मा ने कही। इस अवसर पर प्रांत संयोजक हरिओम वर्मा ने स्वदेशी शोध संस्थान की उपयोगिता एवं धन संग्रह पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रांत सह संयोजक दिलीप सिंह चौहान ने मंच के आंदोलन में भूमिका के बारे में बताया तथा प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख दशरथ डाबिया ने संगठन विस्तार पर जोर दिया।

विस्तार हेतु प्रांत संयोजक हरिओम वर्मा ने नवीन दायित्व की घोषणा के रूप में धीरज गौभुज विभाग सहसंयोजक, राजकुमार अग्रवाल जिला सहसंयोजक, जितेंद्र सिंह डोडिया जिला संहसयोजक, देवेंद्र तिवारी युवा आयाम प्रमुख, लोहिताक्ष जोशी महानगर संयोजक, सुनील उपाध्याय जिला सहसंयोजक उज्जैन (ग्रामीण), राजीव खण्डेलवाल जिला प्रचार प्रमुख, मोहनलाल पत्रिका प्रमुख के दायित्व से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 लाख की ठगी कर फरार बदमाश नासिक से पकड़ाया, रिमांड पर लिया

Tue Dec 14 , 2021
थोक में किराना सामान देने का झांसा देकर की थी ठगी उज्जैन,अग्निपथ। नागझिरी पुलिस देर रात नासिक से एक अधेड़ ठग को पकडक़र लाई है। आरोप है उसने तीन माह पहले थोक में किराना सामान देने का झांसा देकर करीब आधा दर्जन लोगों को 25 लाख की चपत लगाई थी। […]

Breaking News