25 लाख की ठगी कर फरार बदमाश नासिक से पकड़ाया, रिमांड पर लिया

थोक में किराना सामान देने का झांसा देकर की थी ठगी

उज्जैन,अग्निपथ। नागझिरी पुलिस देर रात नासिक से एक अधेड़ ठग को पकडक़र लाई है। आरोप है उसने तीन माह पहले थोक में किराना सामान देने का झांसा देकर करीब आधा दर्जन लोगों को 25 लाख की चपत लगाई थी। पुलिस ने उसे मंगलवार को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है।

उल्लेखनीय है कि नासिक निवासी नासिर हुसैन (56) ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए करीब पांच माह पहले देवासरोड़ स्थित कल्पतरू एक्सटेंशन में किराना दुकान खोली थी। थोक में बाजार से कम कीमत पर सामान मिलते देख आम लोगों के साथ कई व्यापारियों ने भी माल की बुकिंग कर एडवांस में लाखों रुपए दे दिए थे। करीब 25 लाख रुपए इकट्ठा होने पर नासिर फरार हो गया था।

मामले में 4 सितंबर को शिवधाम कॉलोनी निवासी तब्सुम कुरैशी ने 4.78 लाख की और अन्य पांच ने नासिर के खिलाफ करीब 20 लाख रुपए हड़प कर की रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में काफी खोजबीन के बाद सोमवार रात एसआई दिनेश पटेल, एएसआई सलीम खान व आरक्षक भूपेश ने नासिक से नासिर को दबोच लिया। उसे मंगलवार को कोर्ट से गुरुवार तक के लिए रिमांड पर लेकर पुलिस ठगी राशि बरामद करने का प्रयास कर रही है।

कई नाम व पते

पुलिस के मुताबिक नासिर का मुख्य काम ठगी का है। नासिर व उसके पिता के कई नाम व पते हंै। अब तक जो पता चला है उसमें नासिर हुसैन उर्फ जाकिर हुसैन उर्फ फखरुद्दीन पिता अली अमीर उर्फ अली मर्चेंट निवासी 408 कांदीवाली मुंबई,फजल सोसायटी अहमदाबाद, राहंल नगर मदीना बैकरी के पास नासिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सलाहकार ने ग्रुप छोड़ा- अपर आयुक्त निगम छोडऩे को तैयार..!

Tue Dec 14 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए, विशेष तौर पर लाये गये, प्रबंधन सलाहकार आज कही भी नजर नहीं आये। निगम और स्मार्ट सिटी कार्यालय। दोनों जगह उनकी चर्चा रही। इस बीच प्रबंधन सलाहकार, निगम के एक ग्रुप से खुद लेफ्ट हो गये। इधर निगम में प्रतिनियुक्ति पर […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन

Breaking News