गल्ला व्यापारी की हत्या के विरोध में नलखेड़ा में भी आक्रोश

ज्ञापन सौंपकर दोपहर तक कामकाज रखा बंद

नलखेड़ा, अग्निपथ। बड़ौद में गल्ला व्यापारी प्रवीण जैन की अज्ञात आरोपी द्वारा चाकू मार कर सोमवार को हत्या करने के मामले में नलखेड़ा के गल्ला व्यापारियों में भी आक्रोश दिखाई दिया। व्यापारियों ने हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग के साथ नलखेड़ा मंडी में भी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई।

मंगलवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी में व्यवसाय करने वाले व्यापारियों द्वारा आगर जिले के गल्ला व्यापारी प्रवीण जैन की हत्या के विरोध में अपना रोष प्रकट करते हुए दोपहर तक मंडी का कामकाज पूर्णता बंद रखा। इसके बाद दोपहर में व्यापारियों ने पुलिस थाने पर पहुंचकर थाना प्रभारी डीआर बच्चन को ज्ञापन इस मामले को लेकर सौंपा।

जिसमें व्यापारियों द्वारा मांग की गई कि बड़ोद के गल्ला व्यापारी की हत्या के आरोपियों कि पुलिस शीघ्र गिरफ्तारी करे तथा नलखेड़ा मंडी में भी व्यापारियों की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था जुटाई जावे। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान अनाज दलहन तिलहन व्यापारी संघ अध्यक्ष रामचंद्र गोयल के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवास में सफाई मित्रों का किया सम्मान

Tue Dec 14 , 2021
देवास, अग्निपथ। शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अन्तर्गत देश मे तीन केटेगिरी में सम्मान प्राप्त हुआ। जिसमे सफाई मित्र चैलेंज प्रतियोगिता मे ंप्रथम स्थान, थ्री स्टार रैटिंग मे तीसरा स्थान तथा 10 लाख की आबादी में 10वां स्थान मिलने एव केन्द्रीय सरकार की ओर से सम्मान पत्र एवं सम्मानित […]

Breaking News