गोधरा से पकड़ाया युवती को लेकर भागा तीन बच्चों का पिता

दुष्कर्म का मामला दर्ज, आज पेश करेगी पुलिस

उज्जैन, अग्निपथ। पड़ोस में रहने वाली युवती को लेकर भागे तीन बच्चों के पिता को पुलिस ने गोधरा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

आगररोड यादव कालोनी में रहने वाली 19 वर्षीय युवती 6 दिसंबर को लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी चिमनगंज थाने में दर्ज कराई। इस दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला 3 बच्चों का पिता रहीम पिता इस्माईल कुरैशी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

पुलिस ने तलाश शुरु की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। 8 दिन बाद जानकारी मिली कि दोनों गुजरात के गोधरा में है। एक टीम पहुंची और युवती को बरामद कर रहीम को गिर तार कर लाया गया। युवती से पूछताछ में सामने आया कि रहीम ने उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया।

एसआई विकास देवड़ा ने बताया कि गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। रहीम युवती को पहले रतलाम ले गया था, जहां से गोधरा लेकर पहुंचा था। जहां वह पूर्व में ड्रायवरी का काम करता था। वह दोबारा से काम की तलाश में था।

हिन्दूवादी संगठन ने घेरा था थाना

रहीम के तीन बच्चों के पिता होने और दो पत्नियोंं के साथ मुस्लिम होने की जानकारी सामने आने के बाद रविवार को हिन्दूवादी संगठन ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए 2 घंटे तक चिमनगंज थाने का घेराव किया था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि पुलिस युवती को तलाश करने में आनाकानी कर रही है। 48 घंटे में युवती नहीं मिली तो आगररोड पर चक्काजाम किया जाएगा। पुलिस ने जांच जारी होने और जल्द गिर तारी का आश्वासन दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम विवि में 22 को होगा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल मंगूभाई पटेल होंगे शामिल

Wed Dec 15 , 2021
समारोह में सम्मान पाने के लिए 18 तक पंजीयन उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय के पच्चीसवें दीक्षान्त समारोह का आयोजन कुलाधिपति व राज्यपाल मंगूभाई पटेल की अध्यक्षता एवं उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। यह आयोजन 22 दिसम्बर की सुबह 11 बजे से विश्वविद्यालय के स्वर्ण […]

Breaking News