नगर निगम से एक और अधिकारी लंबी छुट्टी पर

नगर निगम

नगर निगम में अफरा-तफरी का माहौल

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में इन दिनों अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। अपर आयुक्त आर.एस. मंडलोई द्वारा शासन से स्थानांतरण मांगे जाने के बाद अब जोन क्रमांक 4 की भवन अधिकारी अभिलाषा चौरसिया भी लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। खबर है कि उपायुक्त स्तर के एक अधिकारी भी नगर निगम में काम के बोझ से परेशान होकर अपना स्थानांतरण चाह रहे हैं।

आर.एस. मंडलोई के पास नगर निगम में अपर आयुक्त वित्त का प्रभार था। इस पद पर शासन ने आदित्य नागर की पदस्थापना कर दी है। मंडलोई के पास अब महत्वपूर्ण प्रभार नहीं है।

सूत्रों की माने तो मंडलोई पिछले दिनों परिवार में एक त्रासदी होने की वजह से करीब 1 महीने तक अवकाश पर रहे। जब वे वापस लौटे तो न केवल तनख्वाह काट दी गई बल्कि वरिष्ठ अधिकारी के कोप का भाजन भी बनना पड़ा। इस घटनाक्रम के बाद से ही मंडलोई का उज्जैन नगर निगम से मोहभंग हो गया था।

यहीं स्थिति जोन 4 की भवन अधिकारी अभिलाषा चौरसिया के साथ भी है। उनके पास जोन क्रमांक 4 की भवन अधिकारी के दायित्व के साथ ही जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन विभाग, आईटी सेल, आयुष्मान योजना, संबल योजना का भी प्रभार था। एई अभिलाषा चौरसिया का पुत्र बहुत छोटा है, पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से वे एक साथ इतने सारे दायित्वों का पालन नहीं कर पा रही थी।

यहीं वजह रही कि अभिलाषा चौरसिया ने 91 दिन का मातृत्व अवकाश ले लिया है। उनकी अनुपस्थिति में जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन और आईटी सेल विभाग का प्रभार सहायक आयुक्त कीर्ति चौहान के पास रहेगा। इसी तरह आयुष्मान योजना और संबल योजना का प्रभार सहायक आयुक्त सुबोध जैन को सौंपा गया है।

Next Post

फर्जी आईडी से भस्मआरती के प्रयास में यूनुस गिरफ्तार,आज करेंगे पेश

Wed Dec 15 , 2021
मुंबई की युवती ने दोस्त के नाम से करवाई थी नौकर की बुकिंग जांच जारी उज्जैन,अग्निपथ। महाकाल मंदिर में बुधवार तडक़े एक मुस्लिम युवक फर्जी आईडी से भस्मआरती में घुसने का प्रयास करते पकड़ाया है। महाकाल पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है […]
Bhasmarti Farji Id 15122021