भारत बंद :जयपुर में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, पत्थरबाजी; मंत्री खाचरियावास ट्रैक्टर चलाकर बाजार बंद कराने निकले

जयपुर। मंगलवार को कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का राज्य में खासा असर रहा। सबसे ज्यादा प्रभाव ट्रांसपोर्ट पर पड़ा। राजस्थान में रोडवेज बस बंद रहीं। सुबह से ही बसें खड़ी हो गईं। इसके अलावा, ट्रकों का संचालन भी नहीं हुआ। ट्रक जहां-तहां सड़कों के किनारे खड़े हो गए। प्रदेश में मंडियां भी बंद के चलते बंद रखी गई। जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। यहां दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। पत्थरबाजी भी की गई। पुलिस ने बीचबचाव किया।

बंद से जुड़े अपडेट्स:

  • कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास खुद जयपुर में परकोटे के बाजारों में ट्रैक्टर चलाकर दुकानों को बंद करवाने निकले। उन्होंने किसानों का समर्थन करने और दुकानदारों से बंद को सफल करवाने की अपील की।
  • जयपुर के चांदपोल बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ता दुकानें बंद करवाने गए। यहां उनकी दुकानदारों से झड़प हुई। आपस में हाथापाई और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई, तब पुलिस ने उनको दूर किया।

कोटा में शराब की दुकानें खुलीं, मंडियां बंद रहीं
कोटा में मंडी व्यापारी, किसानों के समर्थन में उतरे। व्यापारियों ने एशिया की बड़ी भामाशाह मंडी में काम बंद रखा। पेट्रोल पंप भी 10 से 12 तक यानी 2 घंटे बंद रहे। लेकिन शराब की दुकानें तय समय पर खुली। बंद का शराब की दुकानों पर असर नही दिखा। शहर के प्रमुख बाजारों में चाय की गुमटियां और थड़ियां बंद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीरम की वैक्सीन सबसे सस्ती होगी, सरकार को एक डोज 250 रुपए में देने की तैयारी

Tue Dec 8 , 2020
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन प्रोड्यूसर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) केंद्र सरकार के साथ कोरोना वैक्सीन-कोवीशील्ड के सप्लाय कॉन्ट्रेक्ट पर साइन करने वाली है। इसके मुताबिक, सरकार को एक डोज 250 रुपए में दिया जाएगा। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने भारत में कोवीशील्ड के लिए इमरजेंसी […]

Breaking News